बड़ी खबर: मानकों की धज्जियां उड़ाता कल्जीखाल ब्लॉक में लगा स्टोन क्रेसर ,प्रशासन लापता

सतपुली इंद्र जीत असवाल  वैसे तो पहाड़ो में अनगिनत ऐसे कार्य हो रहे हैं जो मानकों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हैं और इसमे उनका साथ देता है उनका हमदर्द तहसील व जिला प्रशासन । सूचना के बाद भी प्रशासन केवल चलानी कार्यवाही करके चुप्पी साध देता है। मामला जनपद पौड़ी के सतपुली टू सकिनखेत मोटर […]

सतपुली

इंद्र जीत असवाल 

वैसे तो पहाड़ो में अनगिनत ऐसे कार्य हो रहे हैं जो मानकों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हैं और इसमे उनका साथ देता है उनका हमदर्द तहसील व जिला प्रशासन ।

सूचना के बाद भी प्रशासन केवल चलानी कार्यवाही करके चुप्पी साध देता है।

मामला जनपद पौड़ी के सतपुली टू सकिनखेत मोटर मार्ग के बिटपनी रोले में लगे स्टोन क्रेसर की है जो खुलेआम मानकों की धज्जियां उड़ा रहा है और संबंधित विभाग व प्रशासन कुम्भकर्ण की नींद सो रखा है ।

अब आपको बताते हैं कि उक्त स्टोन क्रेसर बारामासी नदी से मात्र 7 मीटर दूरी पर लगा है जंगल मंदिर 20 मीटर पर है व गांव 200 मीटर दूरी पर है ।

जबकि स्टोन क्रेसर नदी से 300 मीटर दूरी पर होना चाहिए मंदिर व आबादी जंगल सब इसके नजदीक नही होने चाहिये ।

पते की बात ये है कि इससे पहले भी हम इस स्टोन क्रेसर की खबर दिखा चुके हैं व प्रशासन को सूचना दे चुके हैं लेकिन प्रशासन में बैठे कुछ अधिकारी शायद चाय पानी की वजह से चुप्पी साधे हुए हैं ।

अब देखते हैं कि हमारी खबर देखने के बाद तेजतर्रार जिलाधिकारी आशीष चौहान इस मामले पर क्या कार्यवाही करते हैं।

Also Read This

उत्तराखंड के युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 650 से ज्यादा सीटों पर मुफ्त कौशल प्रशिक्षण

650 से अधिक सीटों पर युवाओं को मिलेगा निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण हॉस्पिटैलिटी, तकनीकी और सप्लाई चेन क्षेत्र में रोजगारपरक प्रशिक्षण; युवतियों के लिए...

हाईकोर्ट ब्रेकिंग: हल्द्वानी हनीट्रैप केस में आरोपी महिला को झटका, गिरफ्तारी पर लगी रोक हटी

नैनीताल: हल्द्वानी के चर्चित हनीट्रैप, ब्लैकमेलिंग और कथित अवैध वसूली मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट ने आरोपी महिला ज्योति सिंह को बड़ा झटका दिया है।...

Related Posts