मनमानी : 65 साल के बूढों के लिए रोडवेज नही रोकते ड्राइवर। निशुल्क सेवा पर सवाल।

कहने को तो पुरे उत्तराखंड में  परिवहन निगम अपनी सेवाएं दे रहा हैं , लेकिन जब ये परिवहन निगम की बसें किसी को ठीक से सेवा ही न दे पाएं तो फायदा ही क्या ? ऊपर से सरकार कहती हैं कि पैसठ वर्ष से ऊपर को निशुल्क सेवा दी जाएगी,निःशुल्क तो दूर की बात हैं […]

कहने को तो पुरे उत्तराखंड में  परिवहन निगम अपनी सेवाएं दे रहा हैं , लेकिन जब ये परिवहन निगम की बसें किसी को ठीक से सेवा ही न दे पाएं तो फायदा ही क्या ?

ऊपर से सरकार कहती हैं कि पैसठ वर्ष से ऊपर को निशुल्क सेवा दी जाएगी,निःशुल्क तो दूर की बात हैं ये तो पैसठ वर्ष से ऊपर के लोगो के लिए रुकने को ही तैयार नहीं हैं ।

दरअसल देहरादून से धुमाकोट के लिए जो उत्तराखंड परिवहन निगम की बस सेवा लगी है वह कान्डानाला के स्टैण्ड पर नहीं रुकती है तथा पैसठ वर्ष के किसी व्यक्ति के शक्ल देखते ही वाहन की गति तेज कर देती है।

ऐसा ही एक वाक्या आज दिनांक 27/09/2021 को हुआ, जो बस धुमाकोट से देहरादून को आ रही थी,वहां स्टैण्ड पर खड़े 90 वर्षीय वृद्ध को देखकर रुकी नहीं तथा भाग गयी।

वृद्ध के साथ स्थानीय ग्रामीण ग्राम तैडिया के हरीश ध्यानी एक गाइड के बतौर थे।बस को हाथ देने पर गति तेज कर दी।इस मार्ग पर यातायात की बहुत कमी है वृद्ध तैडिया से पैदा चलकर बस की इंतजारी में था लेकिन उत्तराखंड परिवहन निगम की बस रफ्फू चक्कर हो गयी।चालक व परिचालक ने सोचा कि किराया तो ये वृद्ध देगा नहीं।

सरकार कहती है हमने पैसठ वर्ष से ऊपर को निशुल्क सेवा दी है लेकिन जब बस चालक रोकेगा ही नहीं तो क्या करना उस शासनादेश का?

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts