नैनीताल में बैठकी होली का शुरू हुआ दौर।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखण्ड के नैनीताल में बैठकी होली का दौर शुरू हुआ और जहर आलम ने होली का इतिहास बता दिया । आज से राम सेवक सभा में बैठकी होली की शुरुवात हो गई है ।       दिसंबर माह में पड़ने वाले पूष के पहले रविवार को हर वर्ष बैठकी होली की शुरुवात होती है […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखण्ड के नैनीताल में बैठकी होली का दौर शुरू हुआ और जहर आलम ने होली का इतिहास बता दिया । आज से राम सेवक सभा में बैठकी होली की शुरुवात हो गई है ।

      दिसंबर माह में पड़ने वाले पूष के पहले रविवार को हर वर्ष बैठकी होली की शुरुवात होती है । इस दौरान कला संस्कृति से जुड़े युग मंच और राम सेवक सभा होली महोत्सव की शुरुवात करते हैं। आज बैठकी होली की शुरुवात हुई जिसमें कई गायक और संगीतज्ञ शामिल हुए । 

हिन्दू संस्कृति के अच्छे जानकर आयोजक जहूर आलम ने बताया कि कुमाऊं की होली तीन भागों में मनाई जाती है ।

बैठ होली राग रागिनी पर आधारित होती है और बैठकर गाई जाती है । दूसरी होली गांव की खड़ी होली होती है, ये होली रंग पड़ने से छट्टी तक खेली जाती है ।

 तीसरी होली महिला होली है जो बैठकर नृत्य के साथ गाई जाती है । खड़ी होली में नाच गाना होता है, जबकि बैठकी होली में तबले के साथ घर के भीतर बैठकर गायन होता है । ये होली पुष के पहले रविवार से शुरू होकर शिवरात्रि और बसंत पंचमी के दौरान रंग में देखी जाती है और होली महोत्सव में ये अपने पूरे रंग में होती है ।

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts