दुखद : आईटीबीपी जवान की चट्टान से गहरी खाई में गिरकर मौत

भारत-चीन सीमा पर स्थित पोस्ट पर सामान छोड़कर पैदल लौट रहे आईटीबीपी जवान की चट्टान से गहरी खाई में गिरकर मौत हो गई।  जानकारी के अनुसार त्रिमोहन सिंह (35) पुत्र बाबूलाल सिंह निवासी ग्राम पोस्ट अटरहट तहसील चितला जिला बांदा (यूपी) अन्य जवानों के साथ अग्रिम चौकी तक सामान छोड़ने गए थे। रविवार शाम करीब […]

भारत-चीन सीमा पर स्थित पोस्ट पर सामान छोड़कर पैदल लौट रहे आईटीबीपी जवान की चट्टान से गहरी खाई में गिरकर मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार त्रिमोहन सिंह (35) पुत्र बाबूलाल सिंह निवासी ग्राम पोस्ट अटरहट तहसील चितला जिला बांदा (यूपी) अन्य जवानों के साथ अग्रिम चौकी तक सामान छोड़ने गए थे।

रविवार शाम करीब पांच बजे वह सामान छोड़कर लौट रहे थे। मैन सिंह टाप से लीलम की ओर आते समय हादसा हो गया। साथी हितेश कुमार ने इसकी सूचना अपनी यूनिट मुनस्यारी को दी।

आईटीबीपी जवान रेस्क्यू टीम मौके पर रवाना हुए। उनका शव खाई से निकालकर सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां पोस्टमार्टम के बाद शव वाहन से यूपी के लिए भेज दिया गया है। 

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक में 7 करोड़ का ऋण घोटाला। चार पूर्व अधिकारियों समेत छह पर FIR

देहरादून/अल्मोड़ा: उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड की खत्याड़ी स्थित अल्मोड़ा शाखा में ऋण स्वीकृति प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का बड़ा मामला सामने आया है।बैंक...

बड़ी खबर : एमए छात्रा को परीक्षा में बैठने से रोका ,जांच की मांग।  जानिए मामला 

पुरोला, 6 अगस्त।नीरज उत्तराखंडी  राजकीय महाविद्यालय पुरोला में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की एम.ए. प्रथम सेमेस्टर (ओपन) की एक छात्रा ने परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितता का...

Related Posts