बड़ी खबर: बीते चार दिन से लापता वन प्रभाग में तैनात रेंजर, परिजनों का बुरा हाल

रिर्पोट:मुकेश कुमार हल्द्वानी लालकुआं-तराई केंद्रीय वन प्रभाग में तैनात वन क्षेत्राधिकारी हरीश चंद्र पांडे का चार दिन बाद भी कुछ पता नहीं चल सका है, वही पुलिस लगातार उन्हें तलाश रही है लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पा रहा है जिसके चलते परिजनों को बुरा हाल है। बीते चार दिन बाद भी नहीं मिला […]

रिर्पोट:मुकेश कुमार

हल्द्वानी लालकुआं-तराई केंद्रीय वन प्रभाग में तैनात वन क्षेत्राधिकारी हरीश चंद्र पांडे का चार दिन बाद भी कुछ पता नहीं चल सका है, वही पुलिस लगातार उन्हें तलाश रही है लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पा रहा है जिसके चलते परिजनों को बुरा हाल है।

बीते चार दिन बाद भी नहीं मिला लापता रेंजर का सुराग:

तीन दिन पहले तराई केंद्रीय वन प्रभाग में तैनात रेंजर हरीश चंद्र पांडे अपने घर से लापता हो गए थे। जिसके बाद से वन महकमा और पुलिस लगातार उनकी खोज में जुटा हुआ हैं लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी उनके बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है।

यहां मिली जानकारी के मुताबिक,पुलिस रेंजर हरीश चंद्र पांडे को ढूंढने के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है सीसीटीवी जांच में रेंजर को ऑटो से काठगोदाम की ओर जाते देखा जा रहा है। पुलिस अब ऑटो की तलाश में जुट गई है वही चार दिन बीत जाने के बाद भी कुछ पता नहीं चलने के कारण परिजन परेशान हैं।

बता दें कि ऊंचापुल निवासी रेंजर हरीश चंद्र पांडे उम्र 55 साल अपने घर से 29 नवंबर की शाम लापता हो गए थे। काफी ढूंढने के बाद भी उनका कुछ भी पता नहीं चल पाया है परिजन उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से भी खोजने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस और विभाग और विभाग दोनो ही मामले की जांच में जुट़े हुए हैं।

 

Also Read This

बड़ी खबर : एमए छात्रा को परीक्षा में बैठने से रोका ,जांच की मांग।  जानिए मामला 

पुरोला, 6 अगस्त।नीरज उत्तराखंडी  राजकीय महाविद्यालय पुरोला में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की एम.ए. प्रथम सेमेस्टर (ओपन) की एक छात्रा ने परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितता का...

बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं :सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था लगभग भगवान भरोसे, प्रसव के लिए 82 किमी तक का सफर करने की मजबूरी

पुरोला, 6 अगस्त। नीरज उत्तराखंडी  हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे उत्तरकाशी जिले के दुर्गम आराकोट-बंगाण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली लगातार गंभीर होती...

Related Posts