बड़ी खबर : शादी की चाह में 61 साल के बुजुर्ग ने गवाएं 80 लाख रूपये

रिपोर्ट-वैष्णवी भट्ट  उत्तराखंड में आये दिन शादी के नाम पर रूपये ठगने का सिलसिला सामने आता रहता है। लेकिन हैरानी तो तब हुई जब ये हादसा एक 61 साल के व्यक्ति के साथ हो गया। शादी के लिए लड़की तलाश रहे बुजुर्ग से एक महिला ने 80 लाख की ठगी कर ली। महिला के खिलाफ़ […]

रिपोर्ट-वैष्णवी भट्ट 

उत्तराखंड में आये दिन शादी के नाम पर रूपये ठगने का सिलसिला सामने आता रहता है। लेकिन हैरानी तो तब हुई जब ये हादसा एक 61 साल के व्यक्ति के साथ हो गया। शादी के लिए लड़की तलाश रहे बुजुर्ग से एक महिला ने 80 लाख की ठगी कर ली। महिला के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं।

61 वर्षीय पटेल नगर निवासी खुशीराम ने बताया कि वो 30 सितंबर 2021 को बैंक से सेनानिवृत हुए थे। पत्नी के साथ तलाक होने के बाद उन्हें किसी जीवन साथी की जरूरत थी।

इसलिए उन्होंने 19 सितंबर 2021 को शादी से संबंधी विज्ञापन दिया।कुछ समय बाद एक महिला ने उनसे संपर्क किया और कहा कि मैं ताकलशुदा  हूं। 

महीला ने अपनी उम्र 43 साल और नाम प्रीति रावत बताया।कुछ समय बाद महिला ने खुशीराम को मिलने के लिए कहा। आईएसबीटी माल में दोनो दिसंबर 2021 में मिले।महिला ने कहा कि मैं प्रॉपर्टी डीलर हूं। जिसके बाद उसने प्रॉपर्टी खरीदने के लिए खुशीराम से 20 लाख रूपये मांगे। इसके बाद खुशीराम ने उसके खाते में 20 लाख रूपये ट्रांसफर कर दिए।महिला ने खुशीराम का भरोसा जितने के लिए कुछ समय बाद उसे ये बड़ी रकम वापस लौटा दी।

21 दिसंबर से मई 2022 तक महिला ने खुशी राम से 80 लाख रूपये तक उधार मांगे और बोला की वो सारे रूपये ब्याज सहित उसे वापस कर देगी।इतना ही नहीं महिला इसके बाद भी और रूपये मांगती रही। लेकिन खुशीराम ने अब पैसे देने से मना कर दिया। 

खुशीराम ने कहा कि महिला ने कभी भी अपना सही नाम पता नही बताया। 2022 में महिला के कहने पे खुशीराम ने फ्लैट भी खरीद लिया। 5 अक्टूबर 2022 को दोनो ने मन्दिर शादी करने का फैसला किया था। लेकिन महिला मन्दिर में नही पहुंची। उसने अपना फोन भी बंद कर दिया। 

आरोपित निशा पुंडीर उर्फ प्रीति रावत निवासी मेहुवाला के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ा एक्शन । ये 6 अधिकारी निलंबित

Nainital News: ज्योलीकोट में दूषित पेयजल से दो लोगों की मौत और 400 से अधिक लोगों के बीमार पड़ने के मामले में शासन ने...

बड़ी खबर: सैन्यधाम के मुद्दे पर कांग्रेस मुखर । पूर्व सैनिक विभाग ने उठाए परियोजना की लागत और निर्माण प्रगति पर सवाल

Dehradun News: कांग्रेस ने सैन्यधाम की लागत, खर्च, टेंडर और निर्माण कार्य का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की; स्वतंत्र जांच की भी उठी...

Related Posts