सोशल मीडिया रील बनाने हेतु युवकों ने महिला से की अभद्रता, वीडियो हुआ वायरल अब होगी कार्यवाही

स्थान- खटीमा जिला उधम सिंह नगर रिपोर्ट- विशाल सक्सेना खटीमा विधानसभा क्षेत्र में झनकईया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली  लोहियाहेड रोड पर कुछ स्थानीय युवाओं द्वारा सोशल मीडिया रील बनाने के लिए राह चलती महिला के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने का वीडियो इन दिनों क्षेत्र में सोशल मीडिया एवं व्हाट्सएप ग्रुपों में वायरल […]

स्थान- खटीमा जिला उधम सिंह नगर

रिपोर्ट- विशाल सक्सेना

खटीमा विधानसभा क्षेत्र में झनकईया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली  लोहियाहेड रोड पर कुछ स्थानीय युवाओं द्वारा सोशल मीडिया रील बनाने के लिए राह चलती महिला के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने का वीडियो इन दिनों क्षेत्र में सोशल मीडिया एवं व्हाट्सएप ग्रुपों में वायरल हो रहा है। 

जिसका संज्ञान लेते हुए झनकईया थाना पुलिस प्रशासन ने मुकदमा दर्ज कर घटना के लिए जिम्मेदार अभियुक्तों की पहचान कर ली है और उनके विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है। 

जनपद उधम सिंह नगर के एसपी सिटी मनोज कत्याल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सोशल मीडिया के जरिए इस घटना की जानकारी मिलने पर हमारे द्वारा पीड़ित पक्ष एवं तीनों अभियुक्त गौरव बिष्ट, सागर धामी, अमन एरी को चिन्हित कर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट के महत्पूर्ण फैसले

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में आयोजित उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक...

डॉ० बी० पी० नैथानी एवं उनकी स्वछता टीम ने नवनियुक्त CMO डॉ० मेघना असवाल का किया आत्मीय स्वागत व अभिनन्दन

श्रीनगर (गढ़वाल): जयप्रकाश नौगाई  ​पौड़ी जनपद में नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ० मेघना असवाल के प्रथम आगमन पर उनका जोरदार स्वागत व अभिनन्दन किया...

Related Posts