बड़ी खबर: लो जी विधायक महंत दिलीप रावत का एक और वीडियो वायरल

कोटद्वार के कौड़िया चेकपोस्ट के बाद भाजपा के विधायक मंहत दिलीप रावत का एक ओर वीडियो वायरल हो रहा है । जिसमें एक युवक के ऊपर भाजपा विधायक हाथ उठाते नजर आ रहे हैं।

बीते रोज भाजपा विधायक दिलीप रावत का एक ऑफिसर से उलझने का वीडियो वायरल हुआ था और अब विधायक का एक ओर वीडियो वायरल हुआ है।

मामला सिद्धबली मंदिर में इन दिनों चल रहे मेले का है। वीडियो में देखा जा सकता हैं कि पहले विधायक मंहत दिलीप रावत किसी पर हाथ उठाते नजर आ रहे हैं। उसके बाद एक युवक लैंसडाउन विधायक दिलीप महन्त का गमछा पकड़े हुए है, जिसके बाद उनके समर्थकों ने उस युवक की पिटाई कर दी। इसका पुरा वीडियो वायरल हो रहा है।

वही कुछ लोंगो का कहना है कि, उस युवक द्वारा देवता अवतरित होने का स्वांग रचा जा रहा था,जिस पर विधायक जी को गुस्सा आ गया।

उसके बाद विधायक समर्थक कार्यकर्ताओं ने युवक की चिमटे से पिटाई कर दी। जो वीडियो में साफ देखा जा सकता हैं।

कुछ ही समय में लोकसभा चुनाव आने वाले हैं। ऐसे में भाजपा विधायक का इस तरह के वीडियो बार बार वायरल होने से भाजपा की चिंताएं बढ़ सकती हैं।

देखें वीडियो :

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts