ईडी का डंडा : छात्रवृत्ति घोटाले में फोनिक्स इंस्टिट्यूट की 5.52 करोड रुपए की संपत्ति जब्त

छात्रवृत्ति घोटाले में ईडी ने हरिद्वार में रुड़की के फोनिक्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की 5.52 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है।  यह ग्रुप बिमल प्रसाद जैन एजुकेशनल ट्रस्ट की ओर से संचालित किया जाता है। ईडी ने पिछले साल शिक्षण संस्थान को नोटिस जारी किया था। फोनिक्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन ने धोखाधड़ी से […]

छात्रवृत्ति घोटाले में ईडी ने हरिद्वार में रुड़की के फोनिक्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की 5.52 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। 

यह ग्रुप बिमल प्रसाद जैन एजुकेशनल ट्रस्ट की ओर से संचालित किया जाता है।

ईडी ने पिछले साल शिक्षण संस्थान को नोटिस जारी किया था।

फोनिक्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन ने धोखाधड़ी से एससी-एसटी के छात्रों के नाम पर जारी छात्रवृत्ति की रकम को अपने इं खातों में जमा कराकर जमीनें और बिल्डिंग बना लीं। 

नोटिस के बाद पहले संचालक से पूछताछ की गई और फिर खातों आदि की जांच के बाद यह कार्रवाई की गई।

ईडी ने जांच में पाया कि छात्रवृत्ति की काफी रकम ट्रस्ट और अन्य खातों में जमा की गई। इसे कैश के रूप में निकालकर कई संपत्तियां खड़ी की गईं। ग्रुप की अटैच की गई संपत्तियां हरिद्वार जिले में ही हैं। 

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : 10 IAS-PCS के फिर तबादले; इन जिलों के DM भी बदले

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 10 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नई तैनाती के आदेश जारी...

उत्तराखंड के युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 650 से ज्यादा सीटों पर मुफ्त कौशल प्रशिक्षण

650 से अधिक सीटों पर युवाओं को मिलेगा निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण हॉस्पिटैलिटी, तकनीकी और सप्लाई चेन क्षेत्र में रोजगारपरक प्रशिक्षण; युवतियों के लिए...

Related Posts