बड़ी खबर: प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा खेल,जरूरतमंद लोंगो की जगह ऊंची पहुंच और अमीरों को दिया जा रहा लाभ

इंद्रजीत असवाल पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में बिना पहुच के कुछ नहीं होता , जिसकी पहुच है वो लगातार लाभ ले रहा है जो गरीब है वो समाप्ति की ओर बढ़ रहा है।  मामला जनपद पौड़ी गढ़वाल के वीरोखाल तहसील के स्यूंसी का है जहाँ पर गरीबो को दी जाने वाली प्रधानमंत्री आवास […]

इंद्रजीत असवाल

पौड़ी गढ़वाल

उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में बिना पहुच के कुछ नहीं होता , जिसकी पहुच है वो लगातार लाभ ले रहा है जो गरीब है वो समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। 

मामला जनपद पौड़ी गढ़वाल के वीरोखाल तहसील के स्यूंसी का है जहाँ पर गरीबो को दी जाने वाली प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ  अब पहुंच ओर अमीर लोगो ले रहे हैं ।

जैसा कि आप वीडियो में देख रहे हैं कि कितना बड़ा मकान बन रहा है वो भी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अंजू रावत पत्नी बलराज रावत को ये आवास योजना आवंटित हुई है इनका अपने गाँव में अच्छा मजबूत मकान है व अब स्यूंसी बाजार में किराए पर मकान देने के लिए मकान बनवा रहे हैं इनके तीन बच्चे है जो दिल्ली में रहते हैं ।

इस मामले में हमारे द्वारा ग्राम पंचायत विकास अधिकारी  शिव सिंह पूछा गया तो उनका कहना था कि ये पुरानी स्वीकीर्ति थी उस समय में यहाँ नही था , उक्त लोगो का कहना है कि वे लोन ले के बना रहे हैं।

शिव सिंहः पंचायत विकास अधिकारी

मेरा गाँव में मकान था जो टूटने की कगार पर था इसलिये मुझे ये योजना मिली है। हा मैंने गाँव में नही उंसके बदले सड़क पर मकान बनाया है ताकि मैं किराये पर मकान दे सकूं मेरे यहाँ सब लोग इसी तरह बना रहे हैं  मैं अकेला नहीं हूं ।

बलराज रावत लाभार्थी अंजू रावत के पतिदेव

अब जब हमारे द्वारा ग्राम वासियों से जानकारी ली गई तो उनका कहना था कि पूरे ब्लॉक में बड़ी पकड़ वालो को योजनाओं का लाभ मिलता है, हमें तो केवल वोट के लिए यूज किया जाता है।

ब्लॉक प्रमुख राजेश कण्डारी का कहना है कि मेरे कार्यकाल से पहले का है जबसे मैं बना हूँ आवास योजना बन्द हो रखी है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट के महत्पूर्ण फैसले

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में आयोजित उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक...

डॉ० बी० पी० नैथानी एवं उनकी स्वछता टीम ने नवनियुक्त CMO डॉ० मेघना असवाल का किया आत्मीय स्वागत व अभिनन्दन

श्रीनगर (गढ़वाल): जयप्रकाश नौगाई  ​पौड़ी जनपद में नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ० मेघना असवाल के प्रथम आगमन पर उनका जोरदार स्वागत व अभिनन्दन किया...

Related Posts