बड़ी खबर:पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 1 किलो 11 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट: गिरीश चंदोला  थराली।थाना थराली पुलिस के हाथ बड़ी सफलता हाथ लगी है।थानाध्यक्ष थराली के नेतृत्व मे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर देवाल के इच्छोली गधेरे से एक युवक को लगभग एक किलो ग्यारह ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया हैं। मिली जानकारी के अनुसार देवाल ब्लाक के अंतर्गत इच्छोली गद्देरे के […]

रिपोर्ट: गिरीश चंदोला 

थराली।थाना थराली पुलिस के हाथ बड़ी सफलता हाथ लगी है।थानाध्यक्ष थराली के नेतृत्व मे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर देवाल के इच्छोली गधेरे से एक युवक को लगभग एक किलो ग्यारह ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया हैं।

मिली जानकारी के अनुसार देवाल ब्लाक के अंतर्गत इच्छोली गद्देरे के पास पुलिस ने देवाल ब्लाक के ही बलाण गांव निवासी 22 वर्षीय युवक जयवीर राम से 1 किलो 11 ग्राम चरस के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया है।

मादक पदार्थो की तस्करी एवं अवैध बिक्री के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष थराली देवेंद्र पंत के नेतृत्व मे गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर युवक की तलाशी ली तो युवक के पास से चरस बरामद कई।युवक के खिलाफ थराली पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट मे मुकदमा पंजीकृत कर किया गया है।

बरामद माल की अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार कीमत लाखो मे बताई जा रही है। इस पुलिस टीम मे चौकी प्रभारी देवाल विनोद रावत,कांस्टेबल कृष्णा भंडारी , राजेश कुमार,दिगंबर नेगी एवं राकेश सिंह शामिल होना बताया जा रहा हैं। हालांकि अभी तक पुलिस की ओर से गिरफ्तारी एवं चरस बरामद किए जाने की अधिकृत जानकारी सार्वजनिक नही की गई हैं।

 

Also Read This

Uttarakhand Weather Update: 2 जुलाई तक पहाड़ों में होगी मूसलाधार बारिश। मैदानी जिलों में करना होगा इंतजार

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। Uttarakhand Weather Update के तहत मौसम विज्ञान केंद्र ने 29 जून से 2...

दर्दनाक हादसा: सुबह सवेरे रोडवेज बस और पिकअप की आमने-सामने टक्कर। 3 की मौत, 4 गंभीर घायल

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन लोगों की जान ले ली। श्यामपुर थाना क्षेत्र के 4.2...

Related Posts