बड़ी खबर: राज्य में दिसंबर से डीएम और एसडीएम संभालेंगे नगर निगम और अन्य निकाय

रिपोर्ट- विशाल सक्सेना  उत्तराखंड में दो दिसंबर से नगर निगमों की जिम्मेदारी जिलाधिकारी और अन्य निकायों का कामकाज एसडीएम रैंक के अधिकारी संभालेंगे।  प्रशासक की नियुक्ति छह माह के लिए की जाएगी। निकायों के वर्तमान बोर्ड की पहली बैठक पांच साल पहले दो दिसंबर को आयोजित हुई थी, इस बार फिर चुनाव समय पर नहीं […]

रिपोर्ट- विशाल सक्सेना 

उत्तराखंड में दो दिसंबर से नगर निगमों की जिम्मेदारी जिलाधिकारी और अन्य निकायों का कामकाज एसडीएम रैंक के अधिकारी संभालेंगे। 

प्रशासक की नियुक्ति छह माह के लिए की जाएगी। निकायों के वर्तमान बोर्ड की पहली बैठक पांच साल पहले दो दिसंबर को आयोजित हुई थी, इस बार फिर चुनाव समय पर नहीं होने के कारण शहरी विकास विभाग आगामी एक दिसंबर को निकायों में प्रशासक की नियुक्ति करने की तैयारी कर रहा है।

नगर निगम की जिम्मेदारी जिलाधिकारी, जबकि नगर पालिका और नगर पंचायतों की जिम्मेदारी एसडीएम स्तर के अधिकारियों को सौंपी जाएगी।

इस दिन 84 निकायों में प्रशासक नियुक्त किए जाएंगे, जबकि बाजपुर नगर पालिका का कार्यकाल जुलाई और रुड़की नगर निगम का कार्यकाल अगले साल नवंबर तक शेष होने के कारण, यहां निर्वाचित बोर्ड काम करता रहेगा। इसमें भी रुड़की में मेयर का पद रिक्त चल रहा है, जहां पहले ही जिलाधिकारी प्रशासक नियुक्त किए जा चुके हैं। इसके अलावा अन्य नवगठित निकायों में पहले ही प्रशासक काम कर रहे हैं।

 

Also Read This

एक्शन: भगवान के घर चोरी पड़ी भारी,हुआ गिरफ्तार। जानिए चोरी का कारण 

देहरादून: राजधानी देहरादून के हाई सिक्योरिटी जोन में स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में हुई चोरी के मामले का डालनवाला पुलिस ने 48 घंटे...

एक्शन: उत्तराखंड में बम धमाके की धमकी देने वाला गिरफ्तार। पुलिस के सामने उगला सच, वजह जानकर चौंक जाएंगे

देहरादून: उत्तराखंड के सभी पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी देकर सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने वाले आरोपी जसप्रीत सिंह को देहरादून...

Related Posts