अपराध: नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फंसा कर दोस्तों के साथ मिल किया गैंगरेप

नीरज उत्तराखंडी  त्यूणी । पुरोला की नाबालिग लड़की से त्यूणी में बलात्कार की घटना सामने आ रही है। आरोप है कि एक युवक ने पुरोला की नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर त्यूणी बुलाकर अपने दोस्तों के साथ 5 दिन तक गैंगरेप किया। हालांकि पुलिस ने नाबालिग लड़की के निशानदेही पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर […]

नीरज उत्तराखंडी 

त्यूणी । पुरोला की नाबालिग लड़की से त्यूणी में बलात्कार की घटना सामने आ रही है। आरोप है कि एक युवक ने पुरोला की नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर त्यूणी बुलाकर अपने दोस्तों के साथ 5 दिन तक गैंगरेप किया। हालांकि पुलिस ने नाबालिग लड़की के निशानदेही पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार बीते सप्ताह शनिवार को थाना त्यूणी पुलिस को सूचना मिली की एक लड़की बाजार में धूम रही है जो बता रही है की उसके  साथ कुछ युवकों द्वारा दुष्कर्म किया गया है। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर नाबालिग को थाने लाया गया। 

पुलिस पूछताछ में नाबालिग ने अपनी उम्र 14 वर्ष बताई। लड़की ने बताया कि उसके  माता–पिता नहीं है। मेरा पालन पोषण मामा–मामी करते हैं। 

नाबालिग लड़की द्वारा पुलिस को दी तहरीर में बताया कि त्यूणी निवासी युवक ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसाकर दो अगस्त को त्यूणी बुला लिया। त्यूणी बुलाकर आरोपी सोनू और दिकक्षु ने उसके साथ दुराचार किया। यही नहीं आरोपियों ने रोहडू और टिकोची हिमाचल से दो अन्य युवकों को बुलाकर उसके साथ त्यूणी से लेकर हनोल के विभिन्न होटल और रेस्टोरेंट में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। 

पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ त्यूणी थाने पर पॉस्को की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। जिसके बाद आरोपियों की धर पकड़ के लिए टीमें गठित कर रविवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद मंगलवार को जेल भेज दिया है।

Also Read This

उपलब्धि : लद्दाख की 6,250 मीटर ऊंची कांग यात्से–II पर लहराया शौका समाज का परचम, पहाड़ की बेटी ने रचा गौरवशाली इतिहास

डीडीहाट। 08 अगस्त 2026,नीरज उत्तराखंडी लद्दाख की 6,250 मीटर ऊंची कांग यात्से–II पर लहराया शौका समाज का परचम, पहाड़ की बेटी ने रचा गौरवशाली...

उपलब्धि : पहाड़ से निकला उड़ने वाली कार का सपना।उत्तराखंड की प्रतिभा ने फिर बढ़ाया प्रदेश का मान

देहरादून।08 अगस्त 2026,नीरज उत्तराखंडी पहाड़ के होनहार इनोवेटर रवि टम्टा की बड़ी उपलब्धि, HAPIDA SKYNeX के प्रोटोटाइप का सफल परीक्षण कम संसाधनों में उड़ने...

Related Posts