बड़ी खबर : तीन साल मे बनेगा 450 करोड़ की लागत से ऋषिकेश से नीलकंठ महादेव रोप-वे

Report : Divya Painuly  उत्तराखंड में 450 करोड़ की लागत से ऋषिकेश से महादेव तक का रोप-वे बनने जा रहा है l कैबिनेट की बैठक मे ऋषिकेश से नीलकंठ तक की रोप-वे की डीपीआर को मंजूरी दे दी गयी है l ऋषिकेश से नीलकंठ तक के सफर की बधाएं दूर होने जा रही है l […]

Report : Divya Painuly 

उत्तराखंड में 450 करोड़ की लागत से ऋषिकेश से महादेव तक का रोप-वे बनने जा रहा है l कैबिनेट की बैठक मे ऋषिकेश से नीलकंठ तक की रोप-वे की डीपीआर को मंजूरी दे दी गयी है l

ऋषिकेश से नीलकंठ तक के सफर की बधाएं दूर होने जा रही है l अब कुछ ही घण्टो मे सभी अपना सफर पूरा कर पाएंगे l  यूकेएमआरसी की ओर से बनाई गई डीपीआर के अनुसार रोप कुल छ: किलोमीटर की दूरी पे होगी l 

इस सप्ताह मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन रोप-वे के निर्माण के लिए टेंडर आमंत्रित करेगा l मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के एमडी जितेंद्र त्यागी का कहना है की 2031 तक रोप-वे के सहारे ऋषिकेश से नीलकंठ तक प्रति घण्टा दो हजार लोग सफर कर सकते है l पर अभी तीन साल के बाद कुल 1500 यात्री सफर कर सकते है l 

यह रोपवे जब छ: ‌किलो मीटर कवर करेगी तो बीच मे इसमें दो पड़ाव आयेंगे, पहला आईएसबीटी और दूसरा त्रिवेणी घाट फिर त्रिवेणी घाट से सीधा नीलकंठ का सफर होगा l 

आईएसबीटी से त्रिवेणी घाट की दूरी 28 किलो मीटर है और त्रिवेणी घाट से नीलकंठ महादेव मंदिर की दूरी 8 किलो मीटर है l रोप-वे अब इस 36 किलोमीटर की इस दूरी को अब छ: किलो मीटर मे बदल देगा l 

ऋषिकेश से नीलकंठ से बनने वाली रोप-वे से सभी लोग राजाजी के वन क्षेत्र का आनंद भी ले पाएंगे l 

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : 10 IAS-PCS के फिर तबादले; इन जिलों के DM भी बदले

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 10 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नई तैनाती के आदेश जारी...

उत्तराखंड के युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 650 से ज्यादा सीटों पर मुफ्त कौशल प्रशिक्षण

650 से अधिक सीटों पर युवाओं को मिलेगा निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण हॉस्पिटैलिटी, तकनीकी और सप्लाई चेन क्षेत्र में रोजगारपरक प्रशिक्षण; युवतियों के लिए...

Related Posts