बड़ी खबर :छात्रवृत्ति घोटाले मामले में एक और कॉलेज की 5.06 करोड़ की संपत्ति जब्त।अन्य कई पर भी गिर सकती है गाज

रिपोर्ट -वैष्णवी भट्ट ईडी ने उत्तराखंड में छात्रवृत्ति घोटाले मामले में एक और कॉलेज की करोड़ों की संपत्ति जब्त की है। आरती चेरीटेबल एजुकेशन के खिलाफ़ ईडी ने ये कार्यवाही की है। इस ट्रस्ट को अमृत ग्रुप ऑफ कॉलेज चलाता है। रुड़की में जिसकी कुल 5.06 करोड़ रुपय की संपत्ति अटैच की है।  जानकारी के […]

रिपोर्ट -वैष्णवी भट्ट

ईडी ने उत्तराखंड में छात्रवृत्ति घोटाले मामले में एक और कॉलेज की करोड़ों की संपत्ति जब्त की है।

आरती चेरीटेबल एजुकेशन के खिलाफ़ ईडी ने ये कार्यवाही की है। इस ट्रस्ट को अमृत ग्रुप ऑफ कॉलेज चलाता है। रुड़की में जिसकी कुल 5.06 करोड़ रुपय की संपत्ति अटैच की है। 

जानकारी के अनुसार अमृत ग्रुप ऑफ कॉलेज के मालिकों ने छात्रवृत्ति के पैसे से बहुत सारी संपत्ति खरीदी थी और इन्होंने इसके अलावा काफी सारा कैश भी निकाला था।

ईडी इस मामले में रोज कार्यवाही कर रही है। इतना ही नहीं अभी तक ईडी ने 3 कॉलेजो में 12 करोड़ से भी ज्यादा की संपत्ति अटैच की है। बताया जा रहा है कि इसी तरीके से जल्द ही और कॉलेजो का नंबर भी आने वाला है। जहां ईडी अपनी कार्य वाही कर सकती है।

2012 से 2015 तक कुछ निजी शिक्षण संस्थानों ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर 200 करोड़ से अधिक का छात्रवृत्ति घोटाला किया।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ा एक्शन । ये 6 अधिकारी निलंबित

Nainital News: ज्योलीकोट में दूषित पेयजल से दो लोगों की मौत और 400 से अधिक लोगों के बीमार पड़ने के मामले में शासन ने...

बड़ी खबर: सैन्यधाम के मुद्दे पर कांग्रेस मुखर । पूर्व सैनिक विभाग ने उठाए परियोजना की लागत और निर्माण प्रगति पर सवाल

Dehradun News: कांग्रेस ने सैन्यधाम की लागत, खर्च, टेंडर और निर्माण कार्य का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की; स्वतंत्र जांच की भी उठी...

Related Posts