दुखद: उत्तराखंड का लाल शहीद,परिवार में मचा कोहराम

उत्तराखण्ड के लिए जम्मू कश्मीर के पुलवामा से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। जी हां किरू में तैनात भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया है। शहीद जवान की पहचान दीपक सिंह सुगड़ा के रूप में हुई है। बताया गया है कि, वे मूल रूप से राज्य के पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट […]

उत्तराखण्ड के लिए जम्मू कश्मीर के पुलवामा से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। जी हां किरू में तैनात भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया है। शहीद जवान की पहचान दीपक सिंह सुगड़ा के रूप में हुई है।

बताया गया है कि, वे मूल रूप से राज्य के पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट क्षेत्र के रहने वाले थे। उनकी शहादत की खबर से जहां उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है ।वहीं समूचे क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई है। 

बताया गया है कि, शहीद जवान दो सप्ताह पूर्व ही छुटियां पूरी कर अपनी ड्यूटी पर गए थे। वह 2 बार पैरा स्पेशल कमांडो ट्रेनिंग ले चुके थे।

मिली जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से राज्य के पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट तहसील के बेलपट्टी क्षेत्र के सुगड़ी गाँव निवासी दीपक सुगड़ा पुत्र मोहन सिंह भारतीय सेना में कार्यरत थे।

वर्तमान में उनकी तैनाती जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के किरू में थी, जहां गुरूवार को वे शहीद हो गए। हालांकि अभी तक उनकी शहादत के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। शहीद जवान दीपक वर्ष 2015 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे।

बताया गया है कि शहीद दीपक अपने पीछे एक साल के
मासूम बेटे सहित भरे पूरे परिवार को रोते बिलखते छोड़ गए हैं।उनकी पत्नी हिमानी देवी का भी तीन माह पूर्व निधन हो चुका है।

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक में 7 करोड़ का ऋण घोटाला। चार पूर्व अधिकारियों समेत छह पर FIR

देहरादून/अल्मोड़ा: उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड की खत्याड़ी स्थित अल्मोड़ा शाखा में ऋण स्वीकृति प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का बड़ा मामला सामने आया है।बैंक...

बड़ी खबर : एमए छात्रा को परीक्षा में बैठने से रोका ,जांच की मांग।  जानिए मामला 

पुरोला, 6 अगस्त।नीरज उत्तराखंडी  राजकीय महाविद्यालय पुरोला में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की एम.ए. प्रथम सेमेस्टर (ओपन) की एक छात्रा ने परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितता का...

Related Posts