शर्मनाक: प्रधानाचार्य पर छात्राओं के साथ छेड़खानी करने का आरोप,विद्यालय में भारी हंगामा

स्थान दिनेशपुर  रिपोर्टर विशाल सक्सेना शिक्षक ही बन जाए भक्षक तो देश का क्या होगा ऐसा ही एक मामला दिनेशपुर के उदय नगर गांव राजकीय प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक द्वारा छात्राओं तथा भोजन माता के साथ अश्लीलता करने पर ग्रामीण भड़क गए ।  ग्रामीण भारी मात्रा में स्कूल पहुंचे और जमकर हंगामा किया मौके पर […]

स्थान दिनेशपुर 

रिपोर्टर विशाल सक्सेना

शिक्षक ही बन जाए भक्षक तो देश का क्या होगा ऐसा ही एक मामला दिनेशपुर के उदय नगर गांव राजकीय प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक द्वारा छात्राओं तथा भोजन माता के साथ अश्लीलता करने पर ग्रामीण भड़क गए । 

ग्रामीण भारी मात्रा में स्कूल पहुंचे और जमकर हंगामा किया मौके पर पहुंची पुलिस एवं खंड शिक्षा अधिकारी ने ग्रामीणों को शान्त करने का प्रयास किया । उधर आरोपी प्रधानाचार्य राम प्रकाश गंगवार मौके से फरार हो गया । 

इस दौरान भोजन माता ने कहा कि विद्यालय के प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए एकांत कमरे में आय दिन पानी मंगाया जाता था भोजन माता के साथ प्रधानाचार्य के द्वारा छेड़खानी कि जाती थी । 

इस दौरान सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया की तहरीर प्राप्त होने पर मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी । वही खंड शिक्षा अधिकारी भास्करानंद पांडे ने कहा कि उक्त अध्यापक के खिलाफ जांच की जा रही है दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Also Read This

बड़ी खबर: यमुनोत्री धाम में 60 लाख की आय, फिर भी सुविधाओं पर सवाल

7.20 लाख श्रद्धालु पहुंचे, बढ़ी आमदनी और भीड़ के बीच जानकीचट्टी–यमुनोत्री मार्ग की बदहाली बनी चुनौतीरिपोर्ट -नीरज उत्तराखंडी बड़कोट/उत्तरकाशी, 19 सितंबर। यमुनोत्री धाम में...

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

Related Posts