बड़ी खबर: कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी निलंबित। पढ़िए पूरी खबर

किसानों को जैविक खाद वितरण में लापरवाही बरतने पर कोटद्वार के कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। कृषि मंत्री गणेश जोशी के निर्देश पर शासन ने निलंबन की कारवाई की है। साथ ही कृषि महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान को मामले की जांच सौंपी गई है। पौड़ी जिले के द्वारीखाल विकासखंड […]

किसानों को जैविक खाद वितरण में लापरवाही बरतने पर कोटद्वार के कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। कृषि मंत्री गणेश जोशी के निर्देश पर शासन ने निलंबन की कारवाई की है।

साथ ही कृषि महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान को मामले की जांच सौंपी गई है। पौड़ी जिले के द्वारीखाल विकासखंड में किसानों के लिए नमामि गंगे योजना के जैविक खाद पहुंची थी इस खाद को किसानों तक पहुंचाने के बजाय सड़क किनारे चट्टा लगाकर छोड़ दिया गया।

जिस पर मंत्री गणेश जोशी ने संज्ञान लिया और महानिदेशक को लापरवाही पर अधिकारी को निलंबित करने के निर्देश दिए।

साथ ही महानिदेशक को मामले को जांच सौंपी है। शासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी अरविंद भट्ट को निलंबित करने के आदेश जारी किए है।

Also Read This

बड़ी खबर: यमुनोत्री धाम में 60 लाख की आय, फिर भी सुविधाओं पर सवाल

7.20 लाख श्रद्धालु पहुंचे, बढ़ी आमदनी और भीड़ के बीच जानकीचट्टी–यमुनोत्री मार्ग की बदहाली बनी चुनौतीरिपोर्ट -नीरज उत्तराखंडी बड़कोट/उत्तरकाशी, 19 सितंबर। यमुनोत्री धाम में...

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

Related Posts