दुखद : तेज रफ्तार टूरिस्ट बस ने टैक्टर-ट्राली में मारी टक्कर, बाप-बेटे की मौत

हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर ज्वालापुर में टूरिस्ट बस ने एक ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से टक्कर मार दी। इस दौरान ट्रैक्टर ट्राली पलटने से पिता और बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा […]

हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर ज्वालापुर में टूरिस्ट बस ने एक ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से टक्कर मार दी। इस दौरान ट्रैक्टर ट्राली पलटने से पिता और बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है साथ ही बस को कब्जे में ले लिया। 

पुलिस के अनुसार, सुबह करीब पांच बजे रुड़की की ओर से मनसब (50) पुत्र महबूब और अदनान (19) पुत्र मनसब निवासी इब्राहिमपुर ट्रैक्टर ट्राली में चेरी लेकर ज्वालापुर की ओर आ रहे थे। उनके ट्रैक्टर के पीछे पश्चिम बंगाल की एक टूरिस्ट बस भी तेज रफ्तार से आ रही थी।

जुर्स कंट्री के पास पहुंचते ही बस ने पीछे से ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर ट्राली तुरंत पलट गई और उसमें सवार पिता और बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। लेकिन अस्पताल जाने तक दोनों दम तोड़ चुके थे।

बस और ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस ने कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों की तहरीर पर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भिजवा दिया गया है।

Also Read This

बड़ी खबर: यमुनोत्री धाम में 60 लाख की आय, फिर भी सुविधाओं पर सवाल

7.20 लाख श्रद्धालु पहुंचे, बढ़ी आमदनी और भीड़ के बीच जानकीचट्टी–यमुनोत्री मार्ग की बदहाली बनी चुनौतीरिपोर्ट -नीरज उत्तराखंडी बड़कोट/उत्तरकाशी, 19 सितंबर। यमुनोत्री धाम में...

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

Related Posts