बड़ी खबर: उपनल मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को अब मिलेंगे 15 की जगह ₹50000

उपनल के मृतक कर्मचारी के आश्रितों को अब 15000 की जगह ₹50000 मिलेंगे। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

उत्तराखंड में उपनल के माध्यम से अलग-अलग विभागों में 25000 कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में इन कर्मचारियों के मृतक आश्रितों को ₹15000 अनुग्रह अनुदान राशि दी जाती है, जिसे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

अब आदेश जारी करते हुए बताया गया कि अब इन मृतक आश्रितों को₹50000 मिलेंगे। जिसका भुगतान उपनल निधि के माध्यम से किया जाएगा।

मानक:

  • यह आदेश उन मृतक कर्मचारियों पर लागू होगा जिनकी मृत्यु 31 जुलाई 2023 के बाद हुई है। 31 जुलाई 2023 तक के मृतक कर्मचारियों को अनुग्रह अनुदान राशि 15000 रुपये ही देय होगी।
  • मृत्यु के दिन कर्मचारी संबंधित विभाग में कार्यरत होना चाहिए।
  • कर्मचारी की ओर से नामित सदस्य को इसका भुगतान किया जाएगा।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts