बड़ी खबर: यहां महिला ने दिया तीन बच्चों को जन्म

पुरोला ।29अगस्त 2023

नीरज उत्तराखंडी 

 

यमुना घाटी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव में  विगत  रविवार रात को मोरी ब्लॉक  के दड़गाण गांव की एक महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया। क्षेत्र में तीन बच्चों के जन्म का यह पहला मामला है। 

अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, तीनों बच्चे और मां स्वस्थ हैं। वजन कम होने के कारण बच्चों और मां को देहरादून रेफर किया गया है। तीन बच्चों में एक लड़की भी पैदा हुई है। 

जानकारी के मुताबिक, रविवार रात को मोरी ब्लॉक के दणगाण गांव निवासी सुनिधि (20) वर्ष को प्रसव पीड़ा होने पर नौगांव सीएचसी में भर्ती कराया गया। ड्यूटी पर तैनात डॉ आशीष और नर्सिंग अधिकारी निशा नौटियाल ने दर्द से कराह रही महिला का उपचार शुरू किया और रात में ही महिला की सफल डिलीवरी कराई। डिलीवरी होने पर महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया। जिनमें दो लड़के और एक लड़की शामिल है। 

नर्सिंग अधिकारी निशा ने  मीडिया को बताया कि अस्पताल में डिलीवरी के दौरान जब पता चला कि महिला के पेट में तीन नवजात हैं तो एक पल को सब हैरान हो गए। ऐसे में महिला की सामान्य डिलीवरी करवाना बेहद चुनौती का काम था, जिसे हमने सफलतापूर्वक किया। उन्होंने कहा कि बच्चे और मां स्वस्थ हैं, लेकिन नवजातों का वजन कम होने की वजह से रात में ही जज्जा-बच्चा को दून रेफर किया गया। 

सीएचसी नौगांव के चिकित्सा अधीक्षक डॉ रफी अहमद ने बताया कि महिला की यह दूसरी डिलीवरी थी। इससे पहले महिला ने एक बालक को जन्म दिया था। आजकल वह मोरी से अपने मायके नौगांव बनाल आई हुईं थी। 

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts