बड़ी खबर : त्यूनी भीषण अग्निकांड मामले में तहसीलदार और पटवारी भी निलंबित

त्यूणी भीषण अग्निकांड मामले में सीएम के निर्देश पर डीएम ने तहसीलदार त्यूनी एवं पटवारी रायगी क्षेत्र को निलंबित कर दिया है। मुख्य बाजार त्यूनी, तहसील त्यूनी में दो मंजिला आवासीय भवन में आगजनी की घटना पर राहत बचाव कार्यों में स्थानीय लोगों द्वारा सम्बन्धित तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानूनगो एवं पटवारी की कार्यशैली पर जिलाधिकारी […]

त्यूणी भीषण अग्निकांड मामले में सीएम के निर्देश पर डीएम ने तहसीलदार त्यूनी एवं पटवारी रायगी क्षेत्र को निलंबित कर दिया है।

मुख्य बाजार त्यूनी, तहसील त्यूनी में दो मंजिला आवासीय भवन में आगजनी की घटना पर राहत बचाव कार्यों में स्थानीय लोगों द्वारा सम्बन्धित तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानूनगो एवं पटवारी की कार्यशैली पर जिलाधिकारी से शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित तहसीलदार को उपजिलाधिकारी त्यूनी की संस्तुति तथा राजस्व परिषद के अनुमोदन के क्रम में निलंबित किया है।

तहसीलदार चकराता को तहसील त्यूनी का अतिरिक्त कार्य सौंपा गया है। बताया जा रहा है कि कानूनगो त्यूणी पर आपदा राहत सम्बन्धी उपकरणों को अध्यावधिक न रखने, समय से उपलब्ध न कराने को लेकर प्रशासनिक आधार पर उनका स्थानान्तरण तहसील चकराता किया गया है, जबकि कानूनगो चकराता को जनहित में तहसील त्यूनी तैनात किया गया है।

पटवारी रायगी के अपने क्षेत्र से बिना अनुमति के नदारद रहने पर उपजिलाधिकारी त्यूनी ने उनके विरूद्ध कार्यवाही की संस्तुति की है जिस पर जिलाधिकारी ने रायगी क्षेत्र के पटवारी को निलम्बित करते हुए, हनोल क्षेत्र के पटवारी को रायगी का अतिरिक्त कार्य सौंपा गया है। जबकि नायब तहसीलदार त्यूनी को पूर्व में ही निलंबित कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी देहरादून को जांच अधिकारी नामित करते हुए संपूर्ण घटना की निष्पक्ष मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।

Also Read This

नंबर प्लेट हटाई, स्कूटी का रंग भी बदला, फिर भी पुलिस की नजर से नहीं बच सके चोर

श्रीनगर गढ़वाल में चोरी की स्कूटी बरामद, दो विधि-विवादित किशोर संरक्षण में; CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने पकड़ाश्रीनगर गढ़वाल: रिपोर्ट- जयप्रकाश नोगाई...

हाईकोर्ट न्यूज़ : दो नगर पालिकाओं में मतदान कल । मतगणना पर अग्रिम आदेशों तक रोक

नैनीताल:रिपोर्ट-कमल जगाती किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव से जुड़े मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। राज्य चुनाव आयोग ने न्यायालय को अवगत कराया...

Related Posts