वीडियो: पुलिस ने ढ़ोल-नगाड़े बजाकर आरोपी के घर के बाहर चस्पा किया नोटिस

डिफेंस कॉलोनी निवासी जसजीत सिंह ने कर्नल जेएस राणा (रिटा) को भूमि विक्रय करने के एवज में उनसे धोखाधड़ी कर 85 लाख रुपये हड़प लिए। इसका मुकदमा नेहरू कॉलोनी थाने में दर्ज किया गया है। लेकिन आरोपी जसजीत तभी से फरार चल रह है।  जसजीत के विरुद्ध कोर्ट ने गैर जमानती वारंट भी जारी किया […]

डिफेंस कॉलोनी निवासी जसजीत सिंह ने कर्नल जेएस राणा (रिटा) को भूमि विक्रय करने के एवज में उनसे धोखाधड़ी कर 85 लाख रुपये हड़प लिए। इसका मुकदमा नेहरू कॉलोनी थाने में दर्ज किया गया है। लेकिन आरोपी जसजीत तभी से फरार चल रह है। 

जसजीत के विरुद्ध कोर्ट ने गैर जमानती वारंट भी जारी किया है, मगर उसके निरंतर फरार होने के चलते उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पा रही। 

अब कोर्ट ने उसके घर पर सीआरपीसी की धारा-82 (भगौड़ा होने को लेकर उद्घोषणा) का नोटिस जारी किया है। 

इस आदेश को आरोपित के घर पर चस्पा के लिए पुलिस नए अंदाज में पहुंची। पहले पुलिस ने आरोपित के घर के बाहर ढोल-नगाड़े बजवाए और फिर नोटिस चस्पा कर दिया। इसके साथ ही न्यायालय से प्राप्त नोटिस को दो गवाहों के समक्ष अभियुक्त के मोहल्ले डिफेंस कॉलोनी क्षेत्र में मुनादी भी कराई गई। 

दौराने मुनादी अभियुक्त जसजीत सिंह को दिनांक 26/10/2023 तक न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत होने तथा ऐसा न करने पर न्यायालय के आदेशानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई करने संबंधी उद्घोषणा की गई।

पुलिस के इस नए अंदाज की खूब चर्चा हो रही है। पुलिस के ऐसा करने के पीछे की मंशा यह है कि भोलेभाले लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले व्यक्तियों को सामाजिक रूप से भी हतोत्साहित किया जाए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह का कहना है कि धोखेबाजों का ढोल बजाना जरूरी है। पुलिस के ढोल बजाने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।

Also Read This

बड़ी खबर: कृषि विभाग मे “250 ड्रोन खरीद” में डेढ़ करोड़ रिश्वत की चर्चा। जूनियर लिपिक सस्पेंड, अधिकारियों ने झाड़ा पल्ला

देहरादून: उत्तराखंड कृषि विभाग में 250 ड्रोन खरीद को लेकर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक निजी कंपनी ने विभाग के...

अवैध निर्माण पर एमडीडीए वीसी बंशीधर तिवारी का बरपा गुस्सा : तीन अवैध निर्माणों पर सीलिंग

देहरादून: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और तेज करते हुए शहर के तीन अलग-अलग स्थानों...

Related Posts