एक्शन: छात्रा से धुलवाए कपड़े तो प्रधानाध्यापिका हो गई निलंबित

उत्तराखंड में शिक्षकों के लापरवाही के मामले लगातार सामने आते रहे हैं, और ताजा मामला पौड़ी और उधम सिंह नगर से आया है। जहां पौड़ी जिले में बच्चों से बर्तन कपड़े धुलवाने पर प्रधानाध्यापिका को निलंबित किया गया है। दरअसल, पौड़ी के यम्केश्वर ब्लॉक में प्राथमिक विद्यालय भादसी की एक वीडियो जून माह में सोशल […]

उत्तराखंड में शिक्षकों के लापरवाही के मामले लगातार सामने आते रहे हैं, और ताजा मामला पौड़ी और उधम सिंह नगर से आया है।

जहां पौड़ी जिले में बच्चों से बर्तन कपड़े धुलवाने पर प्रधानाध्यापिका को निलंबित किया गया है।

दरअसल, पौड़ी के यम्केश्वर ब्लॉक में प्राथमिक विद्यालय भादसी की एक वीडियो जून माह में सोशल मीडिया में वायरल हुई थी, जिसमें स्कूल की एक छात्रा शिक्षिका के घर के कपड़े और बर्तन धो रही थी।

7 जुलाई को इस मामले में उप शिक्षा अधिकारी यम्केश्वर ने विद्यालय का स्थली निरीक्षण किया जांच के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने 26 जून को यह वीडियो बनाया था।

पूछताछ में एक छात्रा ने कपड़े और बर्तन धोने की बात भी स्वीकारी जिस पर प्रधानाध्यापिका से जवाब मांगा गया तो प्रधानाध्यापिका ने कहा कि उनके हाथ में चोट लग गई थी, उस समय छात्रा ने कपड़े तार पर सुखाने के लिए डाले थे लेकिन उन्होंने छात्रा से कपड़े नहीं धुलवाये।

मामले में प्रधानाध्यापिका को उप शिक्षा अधिकारी यम्केश्वर कार्यालय संबद्ध कर दिया गया है। DEO बेसिक ने मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी द्वारीखाल को सौंपकर 20 दिनों में रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Also Read This

आरोग्य मंदिर में 4 महीने से वेतन ‘लापता’, सचिवालय तक सवाल: टेंडर कंपनियां बदलती रहीं, कर्मचारियों का पेट कौन भरेगा? 

रिपोर्ट : कार्तिक उपाध्याय / हल्द्वानी हल्द्वानी में कर्मचारियों ने खोली व्यवस्था की परतें—श्रम विभाग से कुमाऊँ कमिश्नर तक गुहार का दावा, फिर भी...

उपलब्धि : लद्दाख की 6,250 मीटर ऊंची कांग यात्से–II पर लहराया शौका समाज का परचम, पहाड़ की बेटी ने रचा गौरवशाली इतिहास

डीडीहाट। 08 अगस्त 2026,नीरज उत्तराखंडी लद्दाख की 6,250 मीटर ऊंची कांग यात्से–II पर लहराया शौका समाज का परचम, पहाड़ की बेटी ने रचा गौरवशाली...

Related Posts