बड़ी खबर : नई रोजगार नीति लाएगी सरकार, लाखों को मिलेगी नौकरी

राज्य में शिक्षक युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए निकट भविष्य में नई रोजगार नीति लाने पर विचार हो रहा है। सीएम धामी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि, सरकारी विभागों में जितने भी पद खाली हैं, उन्हें भरने के लिए लगातार विज्ञप्तियां निकाली जा रही हैं। प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष स्वरोजगार को मिलाकर यह […]

राज्य में शिक्षक युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए निकट भविष्य में नई रोजगार नीति लाने पर विचार हो रहा है।

सीएम धामी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि, सरकारी विभागों में जितने भी पद खाली हैं, उन्हें भरने के लिए लगातार विज्ञप्तियां निकाली जा रही हैं। प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष स्वरोजगार को मिलाकर यह लाखों में हो जाएगा। अकेले उद्यानिकी क्षेत्र में 18 हजार पॉलीहाउस दिए जा रहे हैं। इसमें एक लाख से अधिक लोगों को स्वरोजगार मिलेगा। नई पर्यटन नीति के तहत भी एक लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा। अन्य क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे हैं। खुरपिया फोरम में एक नया शहर बसाया जा रहा है, जिसमें 20 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा।

सीएम ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के तहत अगले एक साल में 10 लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा। 

प्राविधिक व तकनीकी संस्थानों के छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट के लिए औद्योगिक संस्थानों के साथ करार किए जा रहे हैं। इस प्रक्रिया को और आगे बढ़ाएंगे। हमारा यह प्रयास है कि राज्य के छात्र-छात्राएं जिन्होंने अपनी शिक्षा व किसी भी क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया है, उन सभी को रोजगार मिले। इसके लिए सरकार भविष्य में नई रोजगार नीति बनाने पर भी विचार कर रही है।

Also Read This

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग से पहले DA बढ़ेगा? जानिए कितनी बढ़ेगी सैलरी

नई दिल्ली। 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही...

Gold Silver Price Crash: सोना ₹17,000 और चांदी ₹51,000 तक टूटी! जानिए कारण और निवेशकों के लिए जरुरी सलाह 

नई दिल्ली। जून 2026 सोना और चांदी में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए भारी उतार-चढ़ाव वाला महीना साबित हुआ है। पिछले कुछ वर्षों...

Related Posts