बड़ी खबर : खाई में गिरी अनियंत्रित कार। एक की मौत,एक घायल

देर रात एक अनियंत्रित कार खाई में गिर गई,जिससे एक की मौत और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि कार देर रात गोचर से कर्णप्रयाग की तरफ आ रही थी। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने घायल व्यक्ति को समय से उपचार के लिए भेज दिया जिससे उसकी […]

देर रात एक अनियंत्रित कार खाई में गिर गई,जिससे एक की मौत और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि कार देर रात गोचर से कर्णप्रयाग की तरफ आ रही थी।

मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने घायल व्यक्ति को समय से उपचार के लिए भेज दिया जिससे उसकी जान बच पाई।

एसडीआरएफ को एक कार के गहरी खाई में गिरने की सूचना में तब s.d.f. ने बिना देरी करते हुए 40 मीटर गहरी खाई में नीचे गिरी कार तक पहुंच बनाकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

कार में 2 व्यक्ति सवार थे जिसमें से एक की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल था।

दोनों को ही रेस्क्यू कर बाहर निकाला घायल को उपचार के लिए भेजा तो वही मृत को चमोली पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, घायल का नाम विनोद और वही मृतक का नाम प्रेम सिंह है। दोनों ही व्यक्ति चमोली निवासी हैं।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : 10 IAS-PCS के फिर तबादले; इन जिलों के DM भी बदले

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 10 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नई तैनाती के आदेश जारी...

उत्तराखंड के युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 650 से ज्यादा सीटों पर मुफ्त कौशल प्रशिक्षण

650 से अधिक सीटों पर युवाओं को मिलेगा निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण हॉस्पिटैलिटी, तकनीकी और सप्लाई चेन क्षेत्र में रोजगारपरक प्रशिक्षण; युवतियों के लिए...

Related Posts