चेतावनी : देहरादून सहित कई जिलों में भारी बारिश, अलर्ट जारी। रहे सावधान

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ता दिखाई दे रहे है । मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी, पौडी, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश, बिजली के साथ तूफान या बहुत तीव्र से अत्यधिक तीव्र बारिश होने की संभावना […]

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ता दिखाई दे रहे है । मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी, पौडी, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश, बिजली के साथ तूफान या बहुत तीव्र से अत्यधिक तीव्र बारिश होने की संभावना बताई गई है।

वही 23 और 24 का रेड अलर्ट भी मौसम विभाग द्वारा घोषित किया है। 23 को देहरादून, नैनीताल, टिहरी, पौड़ी, चंपावत, बागेश्वर और उधम सिंह नगर में भारी से बहुत भारी बारिश होने के संभावना जताई गई है। इस दौरान पहाड़ों में भूस्खलन की घटना बढ़ सकती है। अगले 4 दिन इन जिलों के लिए भारी साबित होने का अंदेशा है।

प्रदेशभर में मंगलवार से अगले तीन दिन तक भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने 22 अगस्त को देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, टिहरी और बागेश्वर जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। वहीं, हरिद्वार, उत्तरकाशी, चमोली, ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ जिले के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड के 7 जनपदों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना को देखते हुए राज्य आपातकालीन केंद्र उत्तराखंड ने जिलों को सतर्क कर दिया है। इस संबंध में जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

 

Also Read This

दुःखद: अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा की मां श्यामा देवी का निधन

टिहरी गढ़वाल। टिहरी जिले के नैनबाग क्षेत्र से दुखद खबर सामने आई है। चिलामू गांव निवासी एवं अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा की मां श्यामा...

क्राइम: चार साल से बीमार थी पत्नी। पति ने किया कुछ ऐसा सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश 

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में बहादराबाद पुलिस ने करीब पांच महीने पुराने महिला की संदिग्ध मौत के मामले का सनसनीखेज खुलासा करते हुए...

Related Posts