Uttarakhand Weather Alert: 6 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी..

देहरादून, 2 सितम्बर। उत्तराखंड में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। देहरादून समेत पर्वतीय जिलों में मंगलवार सुबह से ही मूसलाधार बारिश हो रही है, जिसके लिए पहले ही रेड अलर्ट घोषित किया गया […]

देहरादून, 2 सितम्बर। उत्तराखंड में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। देहरादून समेत पर्वतीय जिलों में मंगलवार सुबह से ही मूसलाधार बारिश हो रही है, जिसके लिए पहले ही रेड अलर्ट घोषित किया गया था।

प्रशासन ने की अपील

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों तक राज्य के अधिकांश जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा, तेज गर्जन और बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा। प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने और नदियों-नालों से दूर रहने की अपील की है।

दिनवार मौसम पूर्वानुमान

 3 सितम्बर 2025

  • उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और चम्पावत में भारी बारिश की संभावना।
  • अन्य पर्वतीय जिलों में तेज गर्जन और बिजली चमकने के साथ वर्षा हो सकती है।
  • मैदानी जिलों में कहीं-कहीं गर्जन और बिजली गिरने का अनुमान।

4 सितम्बर 2025

  • बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट।
  • अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में तेज बारिश और मैदानी हिस्सों में बिजली गिरने की संभावना।

 5 सितम्बर 2025

  • बागेश्वर और नैनीताल जिलों में भारी बारिश हो सकती है।
  • अन्य पर्वतीय जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा और मैदानी जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी।

6 सितम्बर 2025

  • देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल जिलों में भारी बारिश का अलर्ट।
  • राज्य के अन्य जिलों में तेज वर्षा और बिजली चमकने की संभावना।

यात्रा और सुरक्षा सलाह

प्रशासन ने पर्वतीय मार्गों पर यात्रा करने वाले लोगों को चेतावनी दी है कि सफर पर निकलने से पहले मौसम विभाग का अपडेट जरूर देखें। साथ ही भूस्खलन, नदियों और जोखिमपूर्ण क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

Also Read This

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पहुंची दुनिया की सबसे छोटी नस्ल की नैनो गाय

आंध्र प्रदेश की रमन्यापेट नादीपथी नैनो गाय की एक जोड़ी पहुंची दून देहरादून में पहली बार नैनो गाय को देखकर खिले पशु प्रेमियों...

बड़ी खबर: सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद भी नहीं थमा विवाद, कुकरेड़ा सिंचाई योजना की जांच पर उठे सवाल

शिकायतकर्ता ने लगाया काम नहीं होने और झूठी रिपोर्ट लगाने का आरोप, विभाग ने योजना को बताया सुचारूमोरी/उत्तरकाशी। 24 सितंबर। रिपोर्ट- नीरज उत्तराखंडी ग्राम...

Related Posts