Uttarakhand Weather Update: इन जिलों में पूरे सप्ताह बारिश का अलर्ट । नहीं मिलेगी राहत 

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है और फिलहाल लोगों को बारिश से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने 11 जुलाई से 17 जुलाई तक का ताजा मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए पूरे सप्ताह राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने […]

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है और फिलहाल लोगों को बारिश से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने 11 जुलाई से 17 जुलाई तक का ताजा मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए पूरे सप्ताह राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने इस अवधि के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। विभाग के अनुसार कई जिलों में भारी बारिश, तेज गर्जना, आकाशीय बिजली और बारिश के तीव्र दौर देखने को मिल सकते हैं।

कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

बीते कल शनिवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हुई । देहरादून में बीते कल रुक रुक कर कई बार बारिश हुई । रविवार 12 जुलाई को भी पर्वतीय जिलों के अधिकांश क्षेत्रों में और मैदानी जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। देहरादून, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और चंपावत में भारी बारिश का अनुमान है, जबकि अन्य पर्वतीय इलाकों में तेज से अत्यंत तेज बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं।

13 से 17 जुलाई तक भी जारी रहेगा बारिश का दौर

मौसम विभाग के अनुसार 13 जुलाई (सोमवार) को बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में भी तेज बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

14 जुलाई (मंगलवार) को देहरादून, चंपावत, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।

15 जुलाई (बुधवार) को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि राज्य के अन्य जिलों में भी तेज बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग का कहना है कि 16 और 17 जुलाई को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। लगातार सक्रिय मानसून को देखते हुए पूरे सप्ताह मौसम खराब रहने के संकेत हैं।

ये भी पढ़े :

यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए एडवाइजरी जारी

लगातार हो रही बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन, सड़क अवरुद्ध होने, नदियों और गधेरों का जलस्तर बढ़ने जैसी घटनाएं हो सकती हैं। चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं और पहाड़ी मार्गों से सफर करने वाले यात्रियों को यात्रा से पहले मौसम और सड़क मार्ग की ताजा जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों के किनारे न जाने और मौसम विभाग व जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Also Read This

ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज। होंगे कई बड़े फैसले

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को उत्तराखंड मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। सचिवालय में दोपहर 12:30 बजे से शुरू...

एक्शन : भू-माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा एक्शन । पीड़िता को दिलाई 25 नाली पैतृक भूमि

नैनीताल, 06 अगस्त 2026। नीरज उत्तराखंडी नैनीताल जिले में भू-माफियाओं के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक असहाय महिला को उसकी 25...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts