मौसम अपडेट: अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम का हाल, पढ़े पूरी जानकारी

उत्तराखंड में फिलहाल बारिश से राहत के आसार नहीं हैं , मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य में 3 मई तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। जिसको लेकर यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।  मौसम विभाग के मुताबिक आज राज्य के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा गरज चमक के साथ होने […]

उत्तराखंड में फिलहाल बारिश से राहत के आसार नहीं हैं , मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य में 3 मई तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। जिसको लेकर यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

मौसम विभाग के मुताबिक आज राज्य के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा गरज चमक के साथ होने की संभावना है।

वहीं 3000 मीटर व इससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के भी आसार हैं। वहीं कुछ स्थानों में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट रहेगा। 

मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य में 1 मई को यलो अलर्ट  जारी करते हुए आंधी , गरज चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक 1 मई को राज्य में कहीं-कहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं , आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है।

वही 2 और 3 मई को मौसम का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अलर्ट के मुताबिक राज्य में कहीं-कहीं 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने , गरज चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। 

Also Read This

हाईकोर्ट ब्रेकिंग : मुख्य अभियंता को माना अवमानना के दोषी, दिया ये आदेश

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने अवमानना के आरोपी मुख्य अभियंता संजय कुमार पाठक को जानबूझकर आज्ञा का उल्लंघन करने का अपराधी माना। न्यायालय...

हादसा : बाइक और डंपर की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

ब्रह्मखाल( उत्तरकाशी) 09 अगस्त 2026/नीरज उत्तराखंडी  उत्तरकाशी जनपद के ब्रह्मखाल क्षेत्र में रविवार को शिवगुफा के समीप बाइक और डंपर की आमने-सामने टक्कर हो गई।...

Related Posts