बड़ी खबर: उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में आयकर की छापेमारी जारी। बढ़ेगी मुश्किलें या मिलेगी राहत

उत्तरांचल विवि और इससे जुड़े संस्थानों में आयकर विभाग की जांच तीसरे दिन भी जारी रही। तीसरे दिन  टीम समूह के एक सीए के ऑफिस भी पहुंची। वहां भी दस्तावेज की जांच की गई और कुछ कब्जे में लिए गए।  बताया जा रहा है कि आयकर की यह जांच अभी कुछ दिन और चल सकती […]

उत्तरांचल विवि और इससे जुड़े संस्थानों में आयकर विभाग की जांच तीसरे दिन भी जारी रही। तीसरे दिन  टीम समूह के एक सीए के ऑफिस भी पहुंची। वहां भी दस्तावेज की जांच की गई और कुछ कब्जे में लिए गए। 

बताया जा रहा है कि आयकर की यह जांच अभी कुछ दिन और चल सकती है।  22 नवंबर को उत्तरांचल विवि के कुलाधिपति डॉ. जितेंद्र जोशी के घर और संस्थानों पर आयकर ने छापा मारा था। 

कुल 22 टीमों ने अलग-अलग संस्थानों पर कार्रवाई की। वहां पर दस्तावेज की जांच की जा रही है। टीम उत्तरांचल विवि, एन मेरी स्कूल आदि जगहों पर मौजूद रही।

उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. जितेंद्र जोशी की मुश्किलें कितनी बढ़ेगी या जल्द ही राहत मिलेगी ये भी देखने वाली बात होगी।

हालंकि , स्थानीय अधिकारियों ने इस कार्रवाई के संबंध में अभी तक कोई अधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। सूत्रों के मुताबिक, एक टीम सुभाष रोड पर स्थित एक सीए के कार्यालय भी पहुंची थी। यहां पर सुबह से शाम तक आयकर की टीम ने जांच की।बता दें कि इस वक्त आयकर विभाग की टीम विभिन्न जगहों पर छापे की कार्रवाई कर रही है। 

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 23 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। बैठक...

जिज्ञासा विश्वविद्यालय में तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन का आयोजन

जिज्ञासा विश्वविद्यालय, देहरादून में दो दिवसीय तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन (एनसीएमआरआई–2026) का शुभारंभ माननीय अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) इरफ़ान खान के मार्गदर्शन...

Related Posts