मौसम : इस हफ्ते बढ़ने वाली है लोगों की मुश्किलें।

कुमाऊं ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना  उत्तराखंड वासियों को अगले एक सप्ताह तक सूरज की शैली होगी सूरज की तपिश, मौसम विभाग ने शुष्क मौसम और बढ़ते तापमान का अलर्ट जारी किया है, मैदानी इलाकों में लू की तपिश, जबकि पहाड़ों में आंशिक बादलों के बावजूद धूप से राहत नहीं मिल पाएगी, उत्तराखंड में गर्मी अपना […]

कुमाऊं ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना 

उत्तराखंड वासियों को अगले एक सप्ताह तक सूरज की शैली होगी सूरज की तपिश, मौसम विभाग ने शुष्क मौसम और बढ़ते तापमान का अलर्ट जारी किया है, मैदानी इलाकों में लू की तपिश, जबकि पहाड़ों में आंशिक बादलों के बावजूद धूप से राहत नहीं मिल पाएगी, उत्तराखंड में गर्मी अपना असर दिखाने लगी है, मार्च के आखिरी सप्ताह में ही मैदान से लेकर पहाड़ तक तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है, मौसम विज्ञान केंद्र ने अप्रैल के शुरुआती दिनों में भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी जारी की है, वहीं वैज्ञानिकों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन और बारिश की कमी के कारण इस बार गर्मी का असर समय से पहले देखने को मिल रहा है, प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है।

तापमान में बढ़ोतरी

देहरादून: अधिकतम 32.3°C, न्यूनतम 17.0°C

उधम सिंह नगर: अधिकतम 33.6°C, न्यूनतम 14.0°C

मुक्तेश्वर: अधिकतम 25.2°C, न्यूनतम 8.4°C

नई टिहरी: अधिकतम 24.0°C, न्यूनतम 11.4°C

खटीमा (सबसे गर्म): अधिकतम 36.0°C, न्यूनतम 15.0°C

अप्रैल का पहला सप्ताह भी रहेगा झुलसाने वाला 

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले 7 दिनों तक शुष्क मौसम रहेगा, तापमान में और इजाफा हो सकता है, मैदानी से लेकर पर्वतीय क्षेत्रों तक तेज धूप और गर्म हवाएं चलेंगी, शुक्रवार को कुछ इलाकों में हल्की हवा चलने से गर्मी से कुछ राहत मिली, लेकिन अधिकतम तापमान में गिरावट सिर्फ 2°C दर्ज की गई, अब आने वाले दिनों में पारा और चढ़ सकता है।

 

Also Read This

23 साल पुराने जेनी प्रकरण में बड़ा मोड़! बोलीं-  सबूतों के साथ खुद खोलेगी राज

Uttarakhand Jenny Case: उत्तराखंड की राजनीति में 23 साल पुराना जेनी प्रकरण एक बार फिर सुर्खियों में है। इस मामले को लेकर खुद को...

कुंभ-2027 : हरकी पैड़ी से हाथीपुल तक मरम्मत कार्यों में तेजी के निर्देश, सुरक्षा पर खास जोर

कुंभ-2027: गंगा नहर बंदी के दौरान घाटों और हाथीपुल की मरम्मत के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश अपर मेलाधिकारी श्री दयानंद सरस्वती...

Related Posts