हादसा : यहां खाई में लटकी अनियंत्रित बस,मची चीख-पुकार

उत्तराखंड की सड़को पर लगातार हादसे हो रहे हैं । दिनभर में लगभग दो से तीन हादसों की खबरे सामने आ रही हैं । ज्यादातर हादसों का कारण ओवरस्पीड होता हैं ।साथ ही उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू हो चुकी हैं ,जिसके बाद से भारी संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं । जिसके चलते […]

उत्तराखंड की सड़को पर लगातार हादसे हो रहे हैं । दिनभर में लगभग दो से तीन हादसों की खबरे सामने आ रही हैं ।

ज्यादातर हादसों का कारण ओवरस्पीड होता हैं ।साथ ही उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू हो चुकी हैं ,जिसके बाद से भारी संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं । जिसके चलते हादसों में इज़ाफ़ा हो रहा हैं ।

यमुनोत्री हाईवे पर मंगलवार यानी आज दोपहर एक हादसा हो गया। हालांकि हादसे में किसी को कोई भी हानि नहीं पहुंची हैं ।हादसे का कारण ओवरस्पीड बताया जा रहा है।  

डाबरकोट और स्यानाचट्टी के बीच यात्रियों से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर खाई में आधी लटक गई। बस के खाई में लटकते ही वहां चीख पुकार मच गई। 

बस पहले पहाड़ी के साइड बड़े पत्थर से टकराई फिर फिसलकर खाई की तरफ पहुंच गई। बस में 28 यात्री सवार थे। हालांकि सभी यात्री सुरक्षित हैं। यात्रियों को दूसरी बस से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना किया गया है। बस को जेसीबी की मदद से निकाला गया है। 

Also Read This

बड़ी खबर : इस दिन तक करा लें गैस कनेक्शन की e-KYC, नहीं तो सिलेंडर सप्लाई होगी बंद!

देहरादून। घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। जिले में LPG कनेक्शन की e-KYC प्रक्रिया को लेकर गैस कंपनियों और जिला पूर्ति विभाग...

बड़ी खबर : उत्तराखंड के 10 हजार बेरोजगार युवाओं को मिलेगी नौकरी। चार विशेष रोजगार मेलों का होगा आयोजन

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य के 10 हजार बेरोजगार युवाओं को अगले चार महीने के भीतर रोजगार उपलब्ध कराने का बड़ा लक्ष्य तय किया...

Related Posts