अभियोजक की पैरवी से गैंगस्टर को 5 साल जेल

अभियोजक की कड़ी पैरवी से गैंगस्टर को 5 साल की सजा। किसी अनजान शख्स  की टैक्सी बुक करते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतें।   बेहतर रहेगा कि आप  टैक्सी करने के बाद टैक्सी के नंबर और टैक्सी ड्राइवर की फोटो अपने नजदीकी परिजनों को  WhatsApp पर  भेज दें और  उनको जानकारी भी दे दे  कि आप  […]

अभियोजक की कड़ी पैरवी से गैंगस्टर को 5 साल की सजा। किसी अनजान शख्स  की टैक्सी बुक करते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतें।

  बेहतर रहेगा कि आप  टैक्सी करने के बाद टैक्सी के नंबर और टैक्सी ड्राइवर की फोटो अपने नजदीकी परिजनों को  WhatsApp पर  भेज दें और  उनको जानकारी भी दे दे  कि आप  किस वाहन से कहां जा रहे हैं।
  इससे आपके साथ होने वाली किसी भी  अनहोनी की आशंका  बहुत कम  हो जाएगी। अब पहाड़ों में भी  सवारियों को लूटने वाले गेम  सक्रिय हो गए हैं।  ऐसे ही एक गैंग को  विशेष लोक अभियोजक  जे एस बिष्ट  की कड़ी पैरवी ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
 रशीद अहमद और हिमांशु थापा ऐसे ही दो  शातिर गैंगस्टर थे। वे सवारियों को अपनी टैक्सी में बैठाते थे और बहाने से नशीला पदार्थ खाने पीने में मिलाकर बेहोश कर देते थे। फिर उन्हें जंगल में ले जाकर उनकी हत्या करके उनका सारा सामान लूटकर सवारियों की लाश को जंगल में ही दफना देते थे।
 वर्ष 2011 में इनके खिलाफ  मुकदमा दर्ज किया गया था। 31 अगस्त वर्ष 2010 में भी इन्होंने वरुण पांडे नाम के एक युवक की ऐसे ही हत्या कर दी थी।
 राशिद के खिलाफ हत्या के 5 मुकदमे दर्ज हैं और दोनों के खिलाफ पूरे 8 मुकदमे हैं। विशेष लोक अभियोजक जे एस बिष्ट ने सबूतों और साक्ष्यों के साथ कोर्ट में पैरवी की तो विशेष न्यायाधीश गुरबख्श सिंह की अदालत में दोनों को पांच 5 साल की कठोर कारावास और ₹10000 जुर्माने की सजा सुना दी। कोर्ट परिसर में इस मामले को एक नजीर के तौर पर लिया जा रहा है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट के महत्पूर्ण फैसले

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में आयोजित उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक...

डॉ० बी० पी० नैथानी एवं उनकी स्वछता टीम ने नवनियुक्त CMO डॉ० मेघना असवाल का किया आत्मीय स्वागत व अभिनन्दन

श्रीनगर (गढ़वाल): जयप्रकाश नौगाई  ​पौड़ी जनपद में नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ० मेघना असवाल के प्रथम आगमन पर उनका जोरदार स्वागत व अभिनन्दन किया...

Related Posts