उत्तराखंड के एक और जवान शहीद। सुजवां हमले में हुए थे घायल

 जम्मू कश्मीर के आर्मी कैंप में हुए आतंकी हमले में घायल जवान राकेश रतूड़ी शहीद हो गए। राकेश रतूड़ी उक्त आतंकी हमले में घायल हो गए थे और वही के आर्मी अस्पताल में आखिरकार उन्होंने दम तोड़ दिया।  इस खबर से देहरादून के बड़ोवाला क्षेत्र में उनके घर में शोक की लहर दौड़ गई है। […]

 जम्मू कश्मीर के आर्मी कैंप में हुए आतंकी हमले में घायल जवान राकेश रतूड़ी शहीद हो गए।
राकेश रतूड़ी उक्त आतंकी हमले में घायल हो गए थे और वही के आर्मी अस्पताल में आखिरकार उन्होंने दम तोड़ दिया।
 इस खबर से देहरादून के बड़ोवाला क्षेत्र में उनके घर में शोक की लहर दौड़ गई है। वह अपने पीछे  पत्नी और 19 वर्षीय पुत्री किरण तथा 18 वर्षीय पुत्र नितिन को छोड़ गए हैं।
 44 वर्षीय राकेश रतूड़ी मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के थलीसैण ब्लॉक के सांकर गांव के रहने वाले थे। शहीद राकेश के चाचा शेखरानंद देहरादून में कर्मचारी नेता हैं।
 गौरतलब है कि सुजवां के इस आतंकी हमले में एक जेसीओ और 6 जवान शहीद हो गए थे। राकेश रतूड़ी एनएसजी कमांडो भी थे और हाल ही में उनका ट्रांसफर लद्दाख हो गया था, लेकिन उनकी रेजिमेंट ने उन्हें अभी तक ट्रांसफर नहीं किया था।
 इस हमले में आतंकी आर्मी कैंप में घुसकर परिवारों के बने हुए कमरों में बैठ गए थे। बेस कैंप को निशाना बनाने की यह उड़ी के बाद दूसरी घटना है। पिछले शनिवार को आतंकी तड़के सुबह 4:00 बजे सेना के कैंप में जाकर फैमिली क्वार्टर में छुप गए थे। राकेश की शहादत से उत्तराखंड का आम जनमानस भी गमजदा है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट के महत्पूर्ण फैसले

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में आयोजित उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक...

डॉ० बी० पी० नैथानी एवं उनकी स्वछता टीम ने नवनियुक्त CMO डॉ० मेघना असवाल का किया आत्मीय स्वागत व अभिनन्दन

श्रीनगर (गढ़वाल): जयप्रकाश नौगाई  ​पौड़ी जनपद में नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ० मेघना असवाल के प्रथम आगमन पर उनका जोरदार स्वागत व अभिनन्दन किया...

Related Posts