महाराज के नहले पर धन सिंह ने मारा दहला

गजेंद्र रावत कुछ दिन पहले डबल इंजन के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज चालीस लाख चंदे का चेक लेकर फ़ोटो खिंचवायी तो ख़ूब चर्चा हुयी । आज राज्यमंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने चंदे का एक करोड़ एक लाख ग्यारह हज़ार के चेक देकर” सौ सुनार की एक लुहार” की मार डाली । धन सिंह की […]

गजेंद्र रावत

कुछ दिन पहले डबल इंजन के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज चालीस लाख चंदे का चेक लेकर फ़ोटो खिंचवायी तो ख़ूब चर्चा हुयी ।

आज राज्यमंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने चंदे का एक करोड़ एक लाख ग्यारह हज़ार के चेक देकर” सौ सुनार की एक लुहार” की मार डाली । धन सिंह की धमक से बाक़ी मंत्री के लिए तेज़ दौड़ने की चुनौती खड़ी हो गई है।

सतपाल महाराज ने चालीस लाख का चेक सौंपा था तो यह चर्चा तेज हो गई थी कि भाजपा के मंत्रीगणों को चालीस लाख का टारगेट सौंपा गया था। अब धन सिंह के चेक ने पुरानी हलचल पर विराम लगाकर भाजपा मे नई बेचैनी शुरू कर दी है।

पहले महाराज के इस चेक को लोकसभा के टिकट की गारंटी के तौर पर देखा जा रहा था। अब कहा जा रहा है कि धन सिंह की कैबिनेट की कुर्सी पर पक्की हो गई है ।

बहरहाल जनहित के इस अति महत्वपूर्ण नेक काम में फ़ुल स्पीड के साथ दौड़ता डबल इंजन -धन धनाधन धन।

Also Read This

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का आईआईटी दिल्ली के साथ एमओयू,इंजीनियरिंग छात्र-छात्राओं को मिलेगा लाभ

एआई, आधुनिक कृषि, हेल्थ साइंसेज और अत्याधुनिक अनुसंधान के क्षेत्र में मिलकर आगे बढ़ेंगे दोनों संस्थान एसजीआरआरयू में जश्न का माहौल बंटी मिठाईयां ...

क्राइम: देहरादून में घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या, पति ने पाटल से गले पर किया वार

Dehradun News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से सनसनीखेज मामला सामने आया है। डालनवाला कोतवाली क्षेत्र में घरेलू विवाद के दौरान एक पति पर अपनी...

Related Posts