स्टिंग वीडियो: नितिन गडकरी को लड़कियां सप्लाई ! अब यह क्या बकवास है!

पर्वतजन को एक महिला का वीडियो प्राप्त हुआ है, जिसमें वह भाजपा के बड़े-बड़े नेताओं को लड़कियां सप्लाई करने की बात स्वीकार कर रही है।
 अब तक की प्राप्त जानकारी के अनुसार यह वीडियो मुंबई की किसी बॉबी नाम की महिला का बनाया गया है।
यह वीडियो किसी पत्रकार ने चुपके से रिकॉर्ड किया है। जिसमें वह महिला नितिन गडकरी, विजय गोयल से लेकर भाजपा के तमाम बड़े नेताओं से अपने दमदार संबंधों की बातें बातें हांक रही है।
 इस वीडियो में वह कहती है कि मंत्री तो उसकी फाइलें चुटकियों में कर देते हैं। वह एक मंत्री के WhatsApp मैसेज का जिक्र करती हुई कहती है कि उसने तो मुझे हॉट बम शरीके मैसेज भेजे हुए हैं। अब वह मुझ से बहुत डरता है, उसकी हिम्मत नहीं कि मेरी फाइल रुक जाए।
 एक और नेता का जिक्र कहती करते हुए यह महिला कहती है कि वह तो कहते हैं कि  शेरनी तो एक ही है।
 यह वीडियो कब और कहां बनाया गया ! इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
 प्रदेश कांग्रेस की महिला मोर्चा की महासचिव वंदना गुप्ता कहती हैं कि सुचिता की बात करने वाले भाजपा नेताओं की इस महिला ने पोल खोल दी है। इससे पता चलता है कि भाजपा नेताओं की कथनी और करनी में कितना अंतर है।
 हर हाल मे इस वीडियो के बाद हंगामा होना तय है। यह वीडियो वंदना गुप्ता को किसी ने  WhatsApp पर भेजा था। इस वीडियो की सत्यता की यदि पुष्टि होती है तो भाजपा नेताओं पर बड़े सवाल खड़े हो सकते हैं। अब तक इस वीडियो पर क्या कार्यवाही हुई है, इसका कुछ पता नहीं है। यह वीडियो कितना पुराना है यह भी साफ नहीं है।
 वंदना गुप्ता कहती हैं कि भाजपा नेताओं को इस पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts