एक्सक्लूसिव:चंपावत मे ट्रिपल मर्डर

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड के चम्पावत में एक ही परिवार में ट्रिपल मर्डर ने प्यूर क्षेत्र में सनसनी फैल दी है।     मामले के अनुसार बीते दिनों उदाली गांव के चांचडी तोक में एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। टनकपुर कोतवाली पुलिस द्वारा सोमवार सोमवार रात पकड़े गए […]

कमल जगाती, नैनीताल
उत्तराखण्ड के चम्पावत में एक ही परिवार में ट्रिपल मर्डर ने प्यूर क्षेत्र में सनसनी फैल दी है।
    मामले के अनुसार बीते दिनों उदाली गांव के चांचडी तोक में एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। टनकपुर कोतवाली पुलिस द्वारा सोमवार सोमवार रात पकड़े गए दो लोगों ने घटना का खुलासा किया। इसके बाद चम्पावत पुलिस में हड़कम्प मच गया और छानबीन शुरू की गई।
 सूचना के बाद घटनास्थल पहुंची पुलिस ने बताया कि मौके पर कृष्ण सिंह 60 पुत्र चन्दन सिंह, पत्नी मनू देवी 45 व माँ पार्वती देवी 85 का शव पड़ा हुआ मिला। घर का सामान बिखरा हुआ मिला।
मृतक के तीन पुत्र प्रकाश, भीम व सचिन गुजरात मे काम करते हैं। पकड़े गए आरोपियों में प्रीतम सिंह 34 पुत्र हुकुम सिंह निवासी तामली चम्पावत व विशाल 20 पुत्र प्रेम सिंह निवासी हरिपुरकलां रायवाला हरिद्वार का रहने वाला है।
सूत्रों के अनुसार ये दोनों करीब तीन चार दिन से वहीं रह रहे थे। इधर चल्थी चौकी पर मीडिया कर्मियों के पहुंचने पर एस.पी.धीरेन्द्र गुंज्याल भड़क गए। पहले तो वह घटना को छुपाते रहे तो वहीं बाद में कहने लगे कि पुलिस से पहले मीडिया यहां कैसे पहुंच गई। एस.पी.ने मीडिया से बहुत बदसलूकी की।

Also Read This

भालुओं का बढ़ता आतंक: सेब बागानों में तबाही, वनकर्मी पर हमला

मसरी-भीतरी-सदना में सेब के पेड़ तोड़कर फसल चौपट, नटीण गांव में वनकर्मी गंभीर घायल पार्क प्रशासन से बागवानों ने मुआवजे और घेरबाड़ की...

क्राइम: देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पुलिस को सूचना देकर पति फरार

देहरादून, 21 सितंबर 2026: क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह महिला की गोली मारकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका की पहचान...

Related Posts