एक्सक्लूसिव:टिहरी मे बलात्कार के प्रयास मे दो की धुनाई।गिरफ्तार

मुकेश रतूड़ी ,टिहरी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में लड़की से छेड़छाड़ की एक और घटना सामने आई है। टिहरी के लंबगांव में पिपलोगी पुल के पास गांव से बाजार आ रही एक लड़की को दो लड़कों ने चाकू की नोक पर बलात्कार करना चाहा लेकिन युवती ने बलपूर्वक बचाव करते हुए शोर मचा दिया। देखिए […]

मुकेश रतूड़ी ,टिहरी

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में लड़की से छेड़छाड़ की एक और घटना सामने आई है। टिहरी के लंबगांव में पिपलोगी पुल के पास गांव से बाजार आ रही एक लड़की को दो लड़कों ने चाकू की नोक पर बलात्कार करना चाहा लेकिन युवती ने बलपूर्वक बचाव करते हुए शोर मचा दिया।

देखिए वीडियो

तत्काल स्थानीय आसपास के लोग इकट्ठे हुए और उन्होंने दोनों युवकों को धर दबोचा तथा जमकर पिटाई कर दी साथ ही पुलिस के हवाले कर दिया। यह दोनों युवक लंबगांव के पास भैंसलाखाल में वेल्डिंग की दुकान पर काम करते हैं।

लंबगांव बाजार के लोग इस तरह की बढ़ती घटनाओं के खिलाफ धरने पर भी बैठ गए हैं। इसमें बजरंग दल सहित भाजपा के स्थानीय नेता तथा पूर्व ब्लाक प्रमुख रोशनलाल भी शामिल हैं। कुछ दिन पहले ही पास के ही पीपल डाली के पास भी एक नाबालिक लड़की से इसी तरह बलात्कार के प्रयास की घटना सामने आई थी।

स्थानीय लोगों को यह समझ में नहीं आ रहा है कि अचानक से बढ रही इस तरह की घटनाओं का कारण क्या हैं !

लोग बौखलाए हुए हैं। पुलिस ने किसी तरह दोनों युवकों को पिटाई से बचाते हुए अपने सुरक्षा दायरे में लिया और थाने ले आई।

Also Read This

बड़ी खबर: सैन्यधाम के मुद्दे पर कांग्रेस मुखर । पूर्व सैनिक विभाग ने उठाए परियोजना की लागत और निर्माण प्रगति पर सवाल

Dehradun News: कांग्रेस ने सैन्यधाम की लागत, खर्च, टेंडर और निर्माण कार्य का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की; स्वतंत्र जांच की भी उठी...

भालुओं का बढ़ता आतंक: सेब बागानों में तबाही, वनकर्मी पर हमला

मसरी-भीतरी-सदना में सेब के पेड़ तोड़कर फसल चौपट, नटीण गांव में वनकर्मी गंभीर घायल पार्क प्रशासन से बागवानों ने मुआवजे और घेरबाड़ की...

Related Posts