एक्सक्लूसिव:हाईकोर्ट ने दिव्यांगों के लिए दिया यह खुश करने वाला आदेश !

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय में कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश राजीव शर्मा और न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की खंडपीठ ने दिव्यांग(विकलांगता)पेंशन सम्बन्धी एक पत्र का स्वतः संज्ञान लिया है। बीती 29 अगस्त को जारी एक आदेश में न्यायालय ने जिलाधिकारी से याची व दूसरे दिव्यांगों को आधार कार्ड और दिव्यांग पेंशन देने को कहा है […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय में कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश राजीव शर्मा और न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की खंडपीठ ने दिव्यांग(विकलांगता)पेंशन सम्बन्धी एक पत्र का स्वतः संज्ञान लिया है।

बीती 29 अगस्त को जारी एक आदेश में न्यायालय ने जिलाधिकारी से याची व दूसरे दिव्यांगों को आधार कार्ड और दिव्यांग पेंशन देने को कहा है ।
याचिकाकर्ता लक्ष्मण सिंह नेगी ने न्यायालय को पत्र लिखकर शिकायत की थी कि विकलांगता के कारण कई लोगों के आधार कार्ड नहीं बन रहे हैं। इस वजह से उन्हें विकलांगता पेंशन नहीं मिल रही है।

न्यायालय ने इसे अति संवेदनशील मामला मानते हुए सिस्टम से कहा है कि ऐसे लोगों के साथ मानवीयता का व्यवहार करते हुए इनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए।

खण्डपीठ ने अल्मोड़ा के जिलाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा है कि याचिका में दर्ज सभी दिव्यांग आवेदकों के आधार कार्ड आज से तीन दिन के भीतर बनाकर इन्हें सौंपे जाएं। न्यायालय ने याचिका को निस्तारित करते हुए ये भी कहा है कि इसके बाद सात दिन में इन्हें पेंशन और एरियर भी दिए जाए।

Also Read This

बड़ी खबर : इस दिन तक करा लें गैस कनेक्शन की e-KYC, नहीं तो सिलेंडर सप्लाई होगी बंद!

देहरादून। घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। जिले में LPG कनेक्शन की e-KYC प्रक्रिया को लेकर गैस कंपनियों और जिला पूर्ति विभाग...

बड़ी खबर : उत्तराखंड के 10 हजार बेरोजगार युवाओं को मिलेगी नौकरी। चार विशेष रोजगार मेलों का होगा आयोजन

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य के 10 हजार बेरोजगार युवाओं को अगले चार महीने के भीतर रोजगार उपलब्ध कराने का बड़ा लक्ष्य तय किया...

Related Posts