एक्सक्लूसिव: इंदिरा हृदयेश कर रही कांग्रेस को खोखला: गणेश गोदियाल

उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह की उपस्थिति में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और इंदिरा हृदयेश द्वारा व्यापारी मोहन काला को कांग्रेस में शामिल करने के बाद पलटी मारने वाली इंदिरा हृदयेश अब गोदियाल के निशाने पर हैं। पूर्व विधायक गणेश गोदियाल द्वारा मोहन काला को कांग्रेस में शामिल करने पर उठाई गई आपत्ति […]

उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह की उपस्थिति में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और इंदिरा हृदयेश द्वारा व्यापारी मोहन काला को कांग्रेस में शामिल करने के बाद पलटी मारने वाली इंदिरा हृदयेश अब गोदियाल के निशाने पर हैं।
पूर्व विधायक गणेश गोदियाल द्वारा मोहन काला को कांग्रेस में शामिल करने पर उठाई गई आपत्ति के बाद इंदिरा हृदयेश का बयान आया कि वो किसी मोहन काला नाम के आदमी को जानती तक नहीं, जबकि दिल्ली स्थिति अनुग्रह नारायण सिंह के कार्यालय में जब ज्वाइनिंग के बाद काला जब मिठाई बांट रहे थे, तो इंदिरा हृदयेश ने काला के हाथ से न सिर्फ मिठाई खाई, बल्कि इससे पहले उनकी मोहन काला के साथ अलग से भी मुलाकात हुई।

फोटो से फंसी इंदिरा हृदयेश

 

ज्वाइनिंग से पहले मोहन काला और इंदिरा हृदयेश की मुलाकात की पुष्टि होने के बाद पूर्व विधायक गणेश गोदियाल ने कहा है कि जो लोग धरातल पर काम करने वाले हैं, हमारे कंधों पर खड़ा होकर आज खड़े हैं और हमारी जड़ें खोखली करने का प्रयास कर रहे हैं, यदि हम कमजोर हुए तो ऐसे लोग मुंह के बल गिरेंगे।
गणेश गोदियाल का यह हमला तब और महत्वपूर्ण हो गया, जब इंदिरा हृदयेश के मोहन काला को न जानने के बयान के बाद उनकी मोहन काला से मुलाकात की फोटो भी वायरल हो रही है।

Also Read This

रोडवेज में बेटिकट यात्रा का खेल: पहली टीम ने रूपये लेकर छोड़ा, दूसरी ने पकड़ा

देहरादून: उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में बेटिकट यात्रा पर लगाम लगाने के लिए तैनात प्रवर्तन तंत्र ही अब सवालों के घेरे में आ...

सावधान: रातभर बारिश से यमुनोत्री हाईवे कई जगह बाधित,टौंस और यमुना चेतावनी स्तर के करीब

उत्तरकाशी, 11 अगस्त। नीरज उत्तराखंडी जनपद उत्तरकाशी में सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक कई क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहा। जिला आपातकालीन परिचालन...

Related Posts