एक्सक्लूसिव: पराजित भाजपा महिला प्रत्याशी ने लगाए संघ प्रचारक पर गंभीर आरोप

एक और संघ कार्यकर्ता पर गंभीर आरोप लगे हैं। हालांकि इस बार के आरोप राजनीतिक विषयों पर हैं। उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की राजनीति के केंद्र बिंदु संघ के नेता इन दिनों चर्चा में है।  निकाय चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री रहे संजय कुमार पर लगे यौन उत्पीड़न के गंभीर […]

एक और संघ कार्यकर्ता पर गंभीर आरोप लगे हैं। हालांकि इस बार के आरोप राजनीतिक विषयों पर हैं। उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की राजनीति के केंद्र बिंदु संघ के नेता इन दिनों चर्चा में है।

 निकाय चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री रहे संजय कुमार पर लगे यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों के बाद आज निकाय चुनाव के बाद टिहरी नगर पालिका से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी बेबी असवाल ने टिहरी में संघ के एक कार्यकर्ता पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
 बेबी असवाल का दावा है कि संघ कार्यकर्ता ने जानबूझकर टिहरी में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ काम करवा कर भाजपा के खिलाफ बगावत कर लड़ने वाली सुषमा उनियाल के पक्ष में मतदान करवाया।
 बेबी असवाल ने सिर्फ संघ पर ही नहीं बल्कि नई टिहरी की मंडल कार्यकारिणी पर भी उन्हें हराने के आरोप लगाए हैं।
 टिहरी के जिलाध्यक्ष संजय नेगी को भेजे पत्र में बेबी असवाल ने मांग की है कि पूरी कार्यकारिणी को बर्खास्त किया जाए !
 बेबी असवाल का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी के जीतराम भट्ट, रागिनी भट्ट, अनुसूया नौटियाल, विजयपाल जैसे तमाम नेताओं ने उन्हें हराने के लिए चुनाव के दौरान काम किए।
 उन्होंने मांग की है कि तत्काल इन नेताओं को पार्टी से बाहर किया जाए। बेबी असवाल के इस पत्र के बाद भाजपा में  बबाल होना तय है। ज्ञात रहे कि बेबी असवाल टिहरी की जाखणीधार की ब्लाक प्रमुख पद से इस्तीफा देकर नगर पालिका मे कूदी थी, जिन्हे टिकट की संस्तुति विधायक टिहरी धन सिंह नेगी ने की थी।

Also Read This

बड़ी खबर: हिमाचल पुलिस ने उत्तराखंड आबकारी विभाग के दरोगा-सिपाही समेत चार को किया गिरफ्तार । जानिए मामला

हिमाचल पुलिस ने रुद्रपुर पहुंचकर CCTV फुटेज खंगाली, आबकारी विभाग के दरोगा, कांस्टेबल समेत चार लोगों पर कार्रवाई; दरोगा और कांस्टेबल निलंबित रुद्रपुर: शिमला में...

अवैध संबंध, धमकी और फिर हत्या! हरिद्वार ब्लाइंड मर्डर केस में पति-पत्नी गिरफ्तार

Haridwar Murder Case: दूधियाबंद बस्ती के पास जंगल में मिले 50 वर्षीय गोपाल के शव की हुई पहचान, पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया;...

Related Posts