एक्सक्लूसिव : पहाड़ की ग्रामीण महिलाओं ने खनन माफिया को खदेड़ा

नीरज उत्तराखंडी ग्रामीण महिलाओं ने खदेड़ा खनन माफियाओं को। जनपद उत्तरकाशी के नगर पंचायत पुरोला में बेखौफ खनन माफिया अब भद्राली,कुमारकोट, सुनाली और पोरा गांव से लेकर पुरोला तक कमल नदी में बेखौफ खनन कर रहे हैं। भद्राली गांव की मातृ शक्ति ने उनके गांव की सरहद पर कमल नदी तथा उसके सहायक गाड गदेरों […]

नीरज उत्तराखंडी

ग्रामीण महिलाओं ने खदेड़ा खनन माफियाओं को।
जनपद उत्तरकाशी के नगर पंचायत पुरोला में बेखौफ खनन माफिया अब भद्राली,कुमारकोट, सुनाली और पोरा गांव से लेकर पुरोला तक कमल नदी में बेखौफ खनन कर रहे हैं।

भद्राली गांव की मातृ शक्ति ने उनके गांव की सरहद पर कमल नदी तथा उसके सहायक गाड गदेरों के तट पर पत्थर तथा बजरी का अवैध खनन करने पहुंचे खनन माफिया को खदेड़ कर बैरंग लौटने को मजबूर कर दिया।

पूर्व प्रधान एवं राज्य आन्दोलनकारी राजपाल पंवार का कहना है कि बेखौफ़ खनन एवं पत्थर माफिया अब गांव तक पहुंच गये हैं। गांव की नदी नालों से पत्थर व बजरी का अवैध खनन कर नगर में हो रहे आवासीय भवन के निर्माण के लिए ठेकेदारों को बेचा जा रहा है जिससे गांवों की जरूरतें प्रभावित होने के साथ साथ बाढ तथा भूस्खलन जैसी दिक्कतों से खेती को भी नुकसान की संभावनाएं हैं।

Also Read This

हादसा: गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित कार , एक व्यक्ति की मौत

उत्तरकाशी, 20 नवंबर।नीरज उत्तराखंडी धरासू थाना क्षेत्र में धरासू से रुणवासा के बीच एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी।...

दुःखद – यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का निधन

देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने उत्तराखंड के...

Related Posts