एक्सक्लूसिव: पूर्व मंत्री धनै के पीआरओ को जेल

उत्तराखंड के पूर्व काबीना मंत्री और टिहरी से विधायक रहे दिनेश धनै ने पर्यटन मंत्री रहते हुए जिन बलवीर सिंह नेगी को अपना जनसंपर्क अधिकारी बनाया, वह आजकल नई टिहरी जेल में हैं। बलवीर सिंह नेगी को दिनेश धनै ने टिहरी विधानसभा की जिम्मेदारी दी हुई थी, जो उनकी विधायकी जाने के बाद भी उनके […]

उत्तराखंड के पूर्व काबीना मंत्री और टिहरी से विधायक रहे दिनेश धनै ने पर्यटन मंत्री रहते हुए जिन बलवीर सिंह नेगी को अपना जनसंपर्क अधिकारी बनाया, वह आजकल नई टिहरी जेल में हैं। बलवीर सिंह नेगी को दिनेश धनै ने टिहरी विधानसभा की जिम्मेदारी दी हुई थी, जो उनकी विधायकी जाने के बाद भी उनके साथ लगातार काम कर रहे थे।


बलवीर सिंह नेगी पर १९९६-९७ के दौरान अर्बन कोऑपरेटिव बैंक में रहते गबन का आरोप है। उन पर ४२०, ४६७, ४६८ जैसी गंभीर धाराएं लगी हुई हैं। सन् २००० में नेगी पर आरोप साबित होने के बाद वे अरेस्ट स्टे पर थे, किंतु २८ जनवरी को अरेस्ट स्टे वैकेट होने के बाद सीबीसीआईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कल उनके द्वारा नई टिहरी सेशन कोर्ट में जमानत याचिका लगाई गई थी, किंतु गंभीर धाराओं और गबन के आरोप की पुष्टि के बाद सेशन कोर्ट द्वारा उनकी जमानत खारिज कर दी गई। अब बलवीर सिंह नेगी को नैनीताल हाईकोर्ट जाकर जमानत की अर्जी लगानी होगी। तब तक वे नई टिहरी जेल में ही रहेंगे।

गौरतलब है कि दिनेश धने भी अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष रह चुके हैं। ऐसे में दिनेश धने का उसी अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के घपले में फंसे बलवीर सिंह नेगी को अपना जनसंपर्क अधिकारी बनाना कई सवाल खड़े करता है।

Also Read This

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

वीडियो : जुड़वा प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर

नौगांव/उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2026।नीरजउत्तराखंडी नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा गर्भावस्था के दौरान प्रसव करा रही 28 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर जिला प्रशासन...

Related Posts