एक्सक्लूसिव: पौड़ी से अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल चुनाव लड़ेंगी !!

लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारी में जुटी भाजपा कांग्रेसी के अलावा आज सपा बसपा के गठबंधन ने भी उत्तराखंड में अपने पत्ते खोल दिए हैं। समाजवादी पार्टी पौड़ी लोकसभा से चुनाव लड़ेगी जबकि शेष चारों सीटों टिहरी, हरिद्वार, उधम सिंह नगर और अल्मोड़ा लोकसभा से बसपा के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।   समाजवादी पार्टी की ओर […]

लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारी में जुटी भाजपा कांग्रेसी के अलावा आज सपा बसपा के गठबंधन ने भी उत्तराखंड में अपने पत्ते खोल दिए हैं।

समाजवादी पार्टी पौड़ी लोकसभा से चुनाव लड़ेगी जबकि शेष चारों सीटों टिहरी, हरिद्वार, उधम सिंह नगर और अल्मोड़ा लोकसभा से बसपा के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।

 

समाजवादी पार्टी की ओर से पौड़ी लोकसभा सीट मांगने के बाद इस बात के कयास तेज हो गए हैं कि अखिलेश यादव अपनी पत्नी डिंपल को पौड़ी लोकसभा चुनाव से लड़वा सकते हैं।

सपा के पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण सचान ने कहा कि समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से अनुरोध करेगी कि डिंपल यादव को पौड़ी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ाया जाए। सत्यनारायण सचान दावा करते हैं कि सपा ने पौड़ी के लिए काफी कुछ किया है।

डिंपल मूल रूप से पौड़ी जनपद की रहने वाली हैं। उनके पिता के सेना में रहते उनका विवाह मुलायम सिंह यादव के पुत्र अखिलेश यादव से हुआ। वर्तमान में डिंपल उत्तर प्रदेश से सांसद हैं।

Also Read This

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

वीडियो : जुड़वा प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर

नौगांव/उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2026।नीरजउत्तराखंडी नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा गर्भावस्था के दौरान प्रसव करा रही 28 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर जिला प्रशासन...

Related Posts