एक्सक्लूसिव वीडियो: गरीबों को बंटने वाला गेंहू अमीरों की राइस मिल से ज़ब्त

कमल जगाती, नैनीताल  उत्तराखण्ड में किच्छा की एक राइस मिल में राजस्व विभाग और खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने छापा मारकर गरीबों को दिया जाने वाला अवैध रूप से रखा गेहूं ज़ब्त किया है। देखिए वीडियो  https://youtu.be/0RhOhEMOyFk       उधम सिंह नगर जिले के किच्छा में राजस्व विभाग और खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने […]

कमल जगाती, नैनीताल
 उत्तराखण्ड में किच्छा की एक राइस मिल में राजस्व विभाग और खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने छापा मारकर गरीबों को दिया जाने वाला अवैध रूप से रखा गेहूं ज़ब्त किया है।
देखिए वीडियो 

https://youtu.be/0RhOhEMOyFk

      उधम सिंह नगर जिले के किच्छा में राजस्व विभाग और खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने मुखबिर की सूचना पर एक राइस मिल(फ्लोर मिल) से गरीबों को बांटे जाने वाले सरकारी गेहूं के 150 कट्टे जप्त किये हैं। सभी कट्टे वर्ष 2016/17 के हैं। जप्त कट्टों में 112 सील बंद हैं जबकि कुल 16 कट्टों के मुंह खुले हुए हैं।
घटनास्थल से विभाग ने 25 खाली कट्टे भी बरामद किए हैं। विभागीय अधिकारियों ने मामले की सूचना राजस्व विभाग को दे दी है। अब विभाग मिल में सरकारी गेहूं के कट्टे देने वाले की तलाश में जुट गया है।
       मामले के अनुसार खाद्य विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि बरेली रोड स्थित एक फ्लोर मिल में सरकारी गेहूं के कट्टे रखे गए हैं। सूचना मिलते ही तहसीलदार महेंद्र सिंह बिष्ट अपनी टीम के साथ मिल में पहुंच गए।  मिल से सरकारी गेहूं के 150कट्टे बरामद किए गए। टीम में राजस्व उप निरीक्षक राकेश शाह, खुशाल सिंह और खाद आपूर्ति के अधिकारी मौजूद थे। जांच विपणन विभाग को सौंपी गई है ।

Also Read This

बड़ी खबर : इस दिन तक करा लें गैस कनेक्शन की e-KYC, नहीं तो सिलेंडर सप्लाई होगी बंद!

देहरादून। घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। जिले में LPG कनेक्शन की e-KYC प्रक्रिया को लेकर गैस कंपनियों और जिला पूर्ति विभाग...

बड़ी खबर : उत्तराखंड के 10 हजार बेरोजगार युवाओं को मिलेगी नौकरी। चार विशेष रोजगार मेलों का होगा आयोजन

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य के 10 हजार बेरोजगार युवाओं को अगले चार महीने के भीतर रोजगार उपलब्ध कराने का बड़ा लक्ष्य तय किया...

Related Posts