एक्सक्लूसिव वीडियो: गुलदार ने ली एक और मासूम की जान

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड के बागेश्वर में गुलदार से डरकर भागने वाले बच्चों में से एक बच्चे की गिरकर सिर पर चोट लगने से दर्दनाक मौत                   देखिए वीडियो  https://youtu.be/tpZ-bKE_ZyA       पहाड़ी क्षेत्रों में गुलदारों ने लगातार हमले करके ग्रामीणों को परेशान कर रखा है। अकेले […]

कमल जगाती, नैनीताल
उत्तराखण्ड के बागेश्वर में गुलदार से डरकर भागने वाले बच्चों में से एक बच्चे की गिरकर सिर पर चोट लगने से दर्दनाक मौत 
                 देखिए वीडियो 

https://youtu.be/tpZ-bKE_ZyA

      पहाड़ी क्षेत्रों में गुलदारों ने लगातार हमले करके ग्रामीणों को परेशान कर रखा है। अकेले बागेश्वर क्षेत्र में ही गुलदार के हमले में कई लोगों की जान चली गई है और कई घायल हो चुके हैं। इसके अलावा इन खूंखार गुलदारों ने कई मवेशियों को भी अपना शिकार बनाया है।
आज खेल करते बच्चों के सामने गुलदार के पहुंचने से 15 वर्षीय हेमंत टंगड़िया अपनी जान बचाने के लिए भागा। इसी दौरान हेमंत गिर गया और उसका सिर पत्थर में जा टकराया और उसकी मौत हो गयी। हेमंत बागेश्वर के द्यानगढ़ गांव में अपने ननिहाल में रहता था। हेमंत के परिजनों के अनुसार गुलदार दिखने के बाद, भगदड़ में हेमंत भी भागा। परिजनों के मुताबिक शाम 5 बजे गांव में गुलदार दिखाई दिया जिसके बाद ग्रामीण भागने लगे। ऐसी भगदड़ में हेमंत गिर गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।
       हेमंत मूल रूप से अमसरकोट के बोर गांव का निवासी है। हेमंत की मौत अस्पताल पहुँचने से पहले ही हो गयी थी। हेमंत की असमय मौत के बाद गुलदार को लेकर ग्रामीणों में गहरी नाराजगी है। ग्रामीण अब गुलदार को नरभक्षी घोषित करने की मांग कर रहे हैं। हंगामे की आशंका को देखकर अस्पताल परिसर के बाहर पुलिस तैनात है।
तीन दिन पहले इसी गांव में गुलदार ने एक बच्चे को अपना शिकार बनाया था। डॉक्टर के अनुसार बच्चे के शरीर पर चोट के निशान नहीं है। पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। अस्पताल में परिजनों और ग्रामीणों से बात करने के बाद उपजिलाधिकारी राकेश चंद्र तिवारी ने बताया कि घटना के बाद प्रभागीय वनाधिकारी को मौके पर भेज दिया गया है। मामले की पूरी जांच की जायेगी।

Also Read This

दर्दनाक हादसा: देहरादून में मिक्सर ट्रैक्टर के नीचे आई BTech छात्रा, मौके पर मौत

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में B.Tech प्रथम वर्ष की 18 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई।...

बड़ी खबर: उत्तराखंड में यहां आधी रात को यहां डोली धरती।  भूकंप से सहमे लोग

बड़कोट, पुरोला, मोरी समेत कई क्षेत्रों में महसूस हुए हल्के झटके; प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, जिले में कहीं नुकसान की सूचना नहींउत्तरकाशी,...

Related Posts