एक्सक्लूसिव वीडियो: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ मे टीचर गिरफ्तार

कमल जगाती, नैनीताल  उत्तराखण्ड के भीमताल क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ शिक्षक द्वारा छेड़छाड़ का मामला थाने में पहुँच गया है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। देखिए वीडियो  https://youtu.be/S59PP1RujS0 नैनीताल जिले में भीमताल के  राजकीय प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा ने अपने गुरु जी पर छेड़छाड़ का […]

कमल जगाती, नैनीताल
 उत्तराखण्ड के भीमताल क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ शिक्षक द्वारा छेड़छाड़ का मामला थाने में पहुँच गया है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।
देखिए वीडियो 

https://youtu.be/S59PP1RujS0

नैनीताल जिले में भीमताल के  राजकीय प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा ने अपने गुरु जी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। पुलिस ने इसके बाद प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाने वाले सहायक अध्यापक रवि चौधरी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया है।
रवि चौधरी इस विद्यालय में 2 वर्ष से कार्यरत है।
 स्कूली छात्रा ने आरोप लगाया है कि टीचर हर दिन उससे गंदी बातें करता है और उसके साथ छेड़छाड़ भी करता है। छात्रा ने  अपने परिवार वालों को इस बात की जानकारी दी।
आज परिवार वालों ने भीमताल थाने में आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर, टीचर के खिलाफ कार्रवाई की।

Also Read This

घास काट रही महिला पर भालू का हमला, पैर चबा डाला;बमुश्किल बची जान

पिथौरागढ़: बेरीनाग विकासखंड के पांखू क्षेत्र के डाडल गांव में घास काटने गई 52 वर्षीय महिला पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में...

बड़ी खबर: हिमाचल पुलिस ने उत्तराखंड आबकारी विभाग के दरोगा-सिपाही समेत चार को किया गिरफ्तार । जानिए मामला

हिमाचल पुलिस ने रुद्रपुर पहुंचकर CCTV फुटेज खंगाली, आबकारी विभाग के दरोगा, कांस्टेबल समेत चार लोगों पर कार्रवाई; दरोगा और कांस्टेबल निलंबित रुद्रपुर: शिमला में...

Related Posts