एक्सक्लूसिव वीडियो : पुलिस ने किया मृत घोषित ! खुद को जिंदा साबित करने को सड़क पर घूमा बाबा

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड के किच्छा में एक बाबा की झोपड़ी में लगी आग के बाद, पुलिस द्वारा मृत घोषित करने के बाद, उसे अपने को जिन्दा साबित करने के लिए अखबार लेकर सड़क पर घूमना पड़ा। देखिए वीडियो 2 https://youtu.be/cJoFVbnBkLI आज दोपहर किच्छा बाजार में तब अफरा तफरी मच गई जब एक 60 वर्षीय […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड के किच्छा में एक बाबा की झोपड़ी में लगी आग के बाद, पुलिस द्वारा मृत घोषित करने के बाद, उसे अपने को जिन्दा साबित करने के लिए अखबार लेकर सड़क पर घूमना पड़ा।
देखिए वीडियो 2

https://youtu.be/cJoFVbnBkLI

आज दोपहर किच्छा बाजार में तब अफरा तफरी मच गई जब एक 60 वर्षीय बाबा सड़क पर चिल्लाता हुआ जा रहा था । बाबा कह रहा था कि वो तो जिंदा है जाबकी पुलिस और अखबार ने उसे जीते जी मृत घोषित कर दिया है । बाबा हाथ में एक प्रमुख दैनिक अखबार की कटिंग लेकर चल रहा था।

देखिए वीडियो

https://youtu.be/FYjEWrw2idk

बाबा सीधे कोतवाली पहुंचा और अपने जिंदा होने का प्रत्यक्ष प्रमाण देने लगा । पिछले दिनों अखबार में एक खबर छपी थी जिसमें कहा गया था कि पिपलिया मोड़ के समीप झोपड़ी में आग लगने से वहां दो वर्षों से रह रहे बाबा उमाशंकर की जलकर दर्दनाक मौत हो गई । कहा गया था कि बाबा संभवतः बिजली का काम कर रहे थे जब आग लगी होगी और आग में जलकर अकेले रहने वाले बाबा की मौत हो गई होगी । कलकत्ता फार्म पुलिस चौकी प्रभारी ने भी बिना पुख्ता जांच करे अखबार को बाबा की मौत का बयान दे दिया और उसका पोस्ट मार्टम तक करा दिया । इतना ही नहीं चौकी इंचार्ज ने यह तक कह दिया था कि बाबा का निकट संबंधी नहीं होने के कारण शव को ग्रामीणों को सौंप दिया जाएगा । बाबा अपना आधार कार्ड भी साथ लेकर पहुंचा था ।
अब बाबा के प्रत्यक्ष रूप से सामने आने के बाद पुलिस की लचर और लापरवाह कार्यशैली पर गम्भीर सवाल खड़े हो रहे हैं । पुलिस के लिए अब ये बड़ी चुनौती बन गया है कि उस सख्श का पता करे कि जिसका उन्होंने पोस्ट मोर्टेम कराया वो कौन था ?

Also Read This

रोडवेज में बेटिकट यात्रा का खेल: पहली टीम ने रूपये लेकर छोड़ा, दूसरी ने पकड़ा

देहरादून: उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में बेटिकट यात्रा पर लगाम लगाने के लिए तैनात प्रवर्तन तंत्र ही अब सवालों के घेरे में आ...

सावधान: रातभर बारिश से यमुनोत्री हाईवे कई जगह बाधित,टौंस और यमुना चेतावनी स्तर के करीब

उत्तरकाशी, 11 अगस्त। नीरज उत्तराखंडी जनपद उत्तरकाशी में सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक कई क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहा। जिला आपातकालीन परिचालन...

Related Posts