एक्सक्लूसिव वीडियो: पौड़ी भाजपा के अंदर बड़ा बवाल

भारतीय जनता पार्टी पौड़ी गढ़वाल के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह गढ़वाली को अक्सर विवादों में रहने का शौक है। जिसके चलते आए दिन शैलेंद्र बिष्ट गढ़वाली कोई ना कोई नया कारनामा कर डालते हैं। जिससे वह संगठन के काम को कम बढ़ाते हैं और कारनामों को ज्यादा अंजाम देते हैं।

पूर्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के द्वारा भी इनका जबरदस्त तरीके से विरोध किया गया था जो कि पूरे प्रदेश में कई दिनों तक चर्चाओं का विषय बना रहा।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/QOcw1H_fMtY

शैलेंद्र बिष्ट द्वारा एक गरीब महिला की जमीन कब्जाने  के मामले की सुर्खियां अभी सूखी भी नहीं थी कि प्रदेश के वन मंत्री डॉ हरक सिंह रावत के प्रेस सचिव सुधीर कुमार के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करने का नया मामला सामने आ गया है।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/0OjXJfD2ELE

सुधीर कुमार ने जिला अध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट और जिला महामंत्री वीरेंद्र रावत पर आरोप लगाया है कि उनके द्वारा उसके साथ गाली-गलौज और अवध व्यवहार किया है। सुधीर कुमार जिला अध्यक्ष और जिला महामंत्री के खिलाफ तहसील परिसर में चंद्र सिंह गढ़वाली की मूर्ति के नीचे धरने पर बैठ गये हैं। गौरतलब है कि चंद सिंह गढ़वाली शैलेंद्र सिंह बिष्ट के नाना थे। उनकी मूर्ति के नीचे धरने पर बैठे सुधीर कुमार का कहना है कि उनके नाना ने सीजफायर का आदेश करके स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की रक्षा की थी और ये अपने मुंह से फायर कर -कर के पार्टी कार्यकर्ताओं को अपमानित करते हैं। वहीं दूसरी ओर नरेंद्र मोदी की ‘सबका साथ सबका विकास’ की योजना को भी पलीता लगा रहे हैं।

सुधीर कुमार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष को जिला अध्यक्ष को हटाने को लेकर गए पत्र लिखा है और आज से धरने पर भी बैठ गये है।

वहीं जब इस मामले में जिला अध्यक्ष से बात की गई तो उन्होंने बिजी होने का हवाला देकर जिला महामंत्री रावत से बात करने के लिए कह दिया। वहीं जब इस मामले में विरेंद्र रावत से बात की गई तो उनका कहना था कि काफी समय से भाजपा के कार्यकर्ता सुधीर कुमार के खिलाफ उनसे शिकायत कर रहे थे। जिसके चलते सुधीर कुमार को पार्टी कार्यालय में आने से मना किया गया था कि अगर पार्टी कार्यालय में आना है तो पार्टी की रीति नीति के अनुसार आपको चलना होगा, चाहे आप जो भी हो और जहां से भी हैं।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts